Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सपा में शामिल होंगे खेसारी? अखिलेश ने निकाली बीजेपी के भोजपुरी ब्रिगेड की काट, 2027 में सीएम बनने की तैयारी!

अखिलेश के खेसारी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वजह यह भी है कि 2 महीने में खेसारी और अखिलेश के बीच यह 5वीं मुलाकात है। कयास लगाए जा रहे हैं कि खेसारी सपा में शामिल हो सकते है...

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 16, 2025 | 01:27 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने शनिवार को लखनऊ में अपना जन्मदिन मनाया। होटल हयात में आयोजित पार्टी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। उन्होंने खेसारी का हाथ पकड़कर केक कटवाया। उन्होंने कहा- खेसारी अच्छे गायक हैं। हम सब उनके लिए इकट्ठे हुए हैं। खेसारी का नाम यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में गूंजता है।

अखिलेश के खेसारी के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वजह यह भी है कि 2 महीने में खेसारी और अखिलेश के बीच यह 5वीं मुलाकात है। कयास लगाए जा रहे हैं कि खेसारी सपा में शामिल हो सकते हैं? अगर ऐसा होता है तो 2027 के चुनाव में सपा को पूर्वांचल में फायदा मिल सकता है।

बीजेपी का पॉवर कम करेगी सपा!

भाजपा और सपा की सियासी जंग में खेसारी नया मोहरा बनते दिख रहे हैं। अखिलेश ने खेसारी के बहाने बीजेपी के ‘पॉवर’ को कम करने के साथ पूर्वांचल और बिहार में सपा की सियासी पकड़ मजबूत करने की नई रणनीति का भी संकेत दिया है। जो कि विरोधियों को टेंशन दे सकती है।

लोकप्रिय कलाकार खेसारी लाल यादव जी के जन्मदिन पर बधाई और उनके गीत-संगीत और अभिनय की नई ऊंचाइयों के लिए शुभकामनाएँ! कला लोगों को जोड़ती है और समाज में सौहार्द का ख़ुशनुमा माहौल बनाती है। सच्ची कला सकारात्मक होती है, इसीलिए कलाकारों का साथ हम सबमें हमेशा नई आशा का संचार करता है। pic.twitter.com/MT5XWdHt3j — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 15, 2025

सियासी जानकारों का कहना है कि खेसारी भोजपुरी के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। इसलिए अखिलेश उन्हें अपने राजनीतिक अभियान में शामिल कर सकते हैं। यह रणनीति सीधे तौर पर बीजेपी के भोजपुरी स्टार नेताओं, जैसे मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ और पॉवर स्टार पवन सिंह को टक्कर देने की हो सकती है।

बिहार में भी पैठ बनाएंगे अखिलेश

यूपी और बिहार की 45 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर भोजपुरी सिनेमा और संगीत का सीधा असर है। ऐसे में अखिलेश की योजना खेसारी की लोकप्रियता का फायदा उठाकर बीजेपी को कड़ी चुनौती देने की हो सकती है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। खेसारी की लोकप्रियता के हिसाब से अखिलेश पूर्वांचल और बिहार दोनों जगहों पर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत कर सकते हैं।

बीजेपी ने भुनाए भोजपुरी कलाकार

यूपी-बिहार की राजनीति पर भोजपुरी सिनेमा का गहरा असर है। यही वजह है कि बीजेपी 2014 से ही भोजपुरी कलाकारों को अपने पाले में ला रही है। मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया। निरहुआ को आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया और पवन सिंह को बिहार में स्टार प्रचारक के तौर पर उतारा गया। अब अखिलेश भी इसी रणनीति पर काम कर रहे हैं।

सपा में शामिल होंगे खेसारी लाल यादव?

खेसारी की छवि एक संघर्षशील और मेहनती कलाकार की रही है, जो आम आदमी से सीधे जुड़ते हैं। यही वजह है कि अखिलेश यादव ने उन्हें लुभाना शुरू कर दिया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या खेसारी सपा में शामिल होंगे या फिर सिर्फ स्टार प्रचारक की भूमिका में ही रहेंगे?

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी और रोचक ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं

माना जा रहा है कि अगर सपा उन्हें 2027 में आजमगढ़ या पूर्वांचल की किसी सीट से टिकट देती है तो वह भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। बिहार में राजद से गठबंधन के तहत उन्हें भारत गठबंधन का प्रचारक भी बनाया जा सकता है। खेसारी का भोजपुरी युवाओं और मजदूर वर्ग पर बड़ा प्रभाव है, जिसे सपा भुनाने की कोशिश कर सकती है। भाजपा के पास पहले से ही भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कई बड़े चेहरे हैं। लेकिन, खेसारी इस लिस्ट में नया मोड़ ला सकते हैं।

बीजेपी की भोजपुरी फौज को चुनौती

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भाजपा का दबदबा रहा है। मनोज तिवारी, निरहुआ, रवि किशन और पवन सिंह जैसे बड़े भोजपुरी सितारे भाजपा के पक्ष में रहे हैं। ऐसे में अखिलेश ने पिछले दो महीने में खेसारी से पांच बार मुलाकात कर संकेत दे दिया है कि सपा अब भाजपा की भोजपुरी ब्रिगेड को चुनौती देने के लिए तैयार है।

Akhilesh finds counter to bjps bhojpuri brigade khesari will join sp preparing to become cm in 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 01:27 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Khesari Lal Yadav
  • Samajwadi Party
  • Uttar Pradesh Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाई फिर वापस ले लिया! BJP नेताओं का कारनामा हुआ वायरल, देखें VIDEO

2

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता की नजर! गेस्ट हाउस में तब्दील होगा करोड़ों का बंगला

3

अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही सरकार, सीएम योगी पर बरसे अखिलेश यादव

4

‘फडणवीस कमजोर मुख्यमंत्री…’, उद्धव ठाकरे का BJP पर तीखा हमला, बोले- देश तानाशाही की राह पर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.