सेल्समैन का खेल! आगरा में मालिक के साथ बाजार के दुकानदारों को भी लगाया लाखों का चूना

Agra Salesman Fraud Rice Business: जब बाजार से लाखों रुपये की रकम इकट्ठी हुई तो सेल्समेन अचानक गायब हो गया। उसके गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद कारोबारी और दुकानदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
Agra Salesman Fraud
आरोपी सेल्समैन-पीड़ित चावल कारोबारी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चावल कारोबारी की फर्म में करता था काम, दुकानदारों से रकम वसूलकर मालिक तक नहीं पहुंचाई

  • पैसा लेकर अचानक गायब हुआ प्रवीन, कारोबारियों में मचा हड़कंप

  • इस मामले ने व्यापारियों और कर्मचारियों के बीच विश्वास की गहरी खाई पैदा की

Salesman Cheats Business Owner Shopkeepers: कारोबार में भरोसा सबसे बड़ी पूंजी होता है, लेकिन जब इसी भरोसे की आड़ में कोई कर्मचारी खेल कर जाए तो नुकसान सिर्फ मालिक का नहीं, पूरे बाजार का होता है। आगरा में चावल कारोबारी की फर्म में काम करने वाले एक सेल्समैन पर कुछ ऐसा ही गंभीर आरोप लगा है।

आरोप है कि उसने अपने मालिक के साथ-साथ बाजार के कई दुकानदारों को भी लाखों रुपये की आर्थिक चपत लगा दी। दुकानदारों से रकम वसूलता रहा, लेकिन उसे फर्म तक नहीं पहुंचाया। बाजार से अच्छी-खासी रकम इकट्ठा होने के बाद वह अचानक गायब हो गया। अब कारोबारी और दुकानदार अपने पैसे की तलाश में जुटे हैं।

भरोसे का फायदा उठाकर दिया धोखा

बता दें कि चावल कारोबारी गुंजन कौर की फर्म में प्रवीन सेल्समैन के रूप में काम करता था। फर्म के कारोबार के सिलसिले में उसका बाजार के कई दुकानदारों से नियमित संपर्क रहता था। इसी संपर्क और कारोबारी भरोसे का फायदा उठाकर उसने दुकानदारों से रुपये इकट्टे किए।

पीड़ित चावल कारोबारी का आरोप है कि दुकानदारों ने उसे भुगतान कर दिया, लेकिन यह रकम उन्होंने गुंजन कौर तक नहीं पहुंचाई।

Agra Salesman Fraud
मथुरा में बिल्डर-होटल कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, 50 गाड़ियों से पहुंचीं 10 से ज्यादा टीमें

ऐसे सच्चाई आई सामने

धोखाधड़ी का यह सिलसिला काफी समय तक चलता रहा। जब बाजार से लाखों रुपये की रकम इकट्ठी हुई तो सेल्समेन प्रवीन अचानक गायब हो गया। उसके गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद कारोबारी और दुकानदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब कारोबारी अपने फंसे हुए पैसों की वापसी को लेकर जुटे हुए हैं।

पुलिस में शिकायत दर्ज

आगरा जिले में हुए इस पूरे मामले ने व्यापारी और कर्मचारियों के प्रति जो विश्वास होता है उसमें एक बड़ी खाई बना दी है। आखिर बाजार से वसूली गई रकम कहां गई? कितने दुकानदार इस कथित धोखाधड़ी के शिकार हुए और कुल कितनी रकम का नुकसान हुआ? इन सवालों के जवाब सामने आना अभी बाकी हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा रही है।

Agra Salesman Fraud
कारोबारी की हत्या के बाद भी नहीं जागी कानपुर पुलिस, अपर पुलिस आयुक्त का आदेश हवा हवाई