Exclusive: आगरा पहुंचीं नाजिया इलाही खान; शिवाजी महाराज को किया नमन, सीएम योगी की जमकर की तारीफ

Nazia Elahi Khan Agra Visit: आगरा पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता नाजिया इलाही ने छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया। उन्होंने सनातन संस्कृति, सपा-PDA राजनीति और योगी सरकार को लेकर बयान दिए।
Nazia Elahi Khan Visits Agra, Speaks on Sanatan Culture, SP PDA Politics and Yogi Government
नाजिया इलाही खान( सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Nazia Ilahi Khan Statement In Agra: अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता नाजिया इलाही खान मोहब्बत के शहर आगरा पहुंचीं। योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट के सातवें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले उन्होंने आगरा किला स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने सनातन संस्कृति से लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पर खुलकर अपनी बात रखी।

शिवाजी महाराज को नमन करने के बाद नाजिया इलाही खान ने कहा कि सनातनी संस्कृति की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि सनातनी संस्कृति इतनी महान है, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। इस दौरान उन्होंने ‘वंदे मातरम’, ‘जय महाकाली’, ‘जय सनातन’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के जयकारे भी लगाए।

नाजिया ने कहा कि सनातन जितना मजबूत होगा और सनातनी बेटियां जितनी मजबूत होंगी, समाज के लिए उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने सनातन समाज से एकजुट रहने का आह्वान भी किया।

पीडीए पर निशाना, धार्मिक प्रतीकों को लेकर सपा पर हमला

सपा की पीडीए राजनीति पर निशाना साधते हुए नाजिया इलाही खान ने कहा कि रथ यात्रा निकालने वाले और बस यात्रा करने वाले लोग पीडीए का राग अलापते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अली को मानते हैं और कलमा पढ़ते हैं, वे अब हनुमान चालीसा का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब यही लोग बजरंगबली को मान रहे हैं और टीका लगाने के साथ-साथ कलावा भी पहन रहे हैं।

Nazia Elahi Khan Visits Agra, Speaks on Sanatan Culture, SP PDA Politics and Yogi Government
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा दावा: नए FTA से 2030 तक यूपी का एक्सपोर्ट पहुंचेगा 5 लाख करोड़

उन्होंने कहा कि जो लोग बस यात्रा निकाल रहे हैं, उन्होंने उसे रथ यात्रा का नाम दे दिया है। सवाल उठाते हुए नाजिया ने कहा कि क्या इस रथ यात्रा से जालीदार टोपी वाले नाराज नहीं होंगे? उन्होंने कहा कि इस रथ यात्रा से चादर वालों और जालीदार टोपी वालों को सबसे अधिक तकलीफ होगी। उन्होंने तंज किया कि टोपी भले ही लाल हो, लेकिन हृदय जालीदार टोपी वालों पर ही अटका रहता है।

नाजिया ने तीन तलाक और हलाला को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग भले ही संविधान पर भरोसा रखने की बात करते हों, लेकिन तीन तलाक और हलाला जैसे मुद्दों पर इनके हलक से एक शब्द नहीं निकलता।

संविधान और यूजीसी को लेकर भी उठाए सवाल

नाजिया इलाही खान ने संविधान को लेकर भी दो टूक बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को मानने की बात करते हैं, अब वही लोग यूजीसी को मानने से इनकार कर रहे हैं। उनके इस बयान को लेकर कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक चर्चाएं भी तेज रहीं।

योगी सरकार की जमकर तारीफ

उत्तर प्रदेश को लेकर नाजिया इलाही खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को पवित्र राज्य बना दिया है और यहां बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है और तमाम क्षेत्रों में नए इतिहास बना रहा है। नाजिया ने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की जनता को सत्ता की चाबी सौंपनी चाहिए।

Nazia Elahi Khan Visits Agra, Speaks on Sanatan Culture, SP PDA Politics and Yogi Government
UP Politics: चुनाव से पहले UP में एक्टिव हुए ओवैसी, मेरठ-मुजफ्फरनगर पर रहेगी खास नजर; जानें क्या है रणनीति

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई बहन-बेटियों को छेड़ता है तो वह थर-थर कांपने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ‘कठमुल्ले’ भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से थर-थर कांप रहे हैं।

धमकियों और आगरा में विरोध पर भी बोलीं

नाजिया इलाही खान इससे पहले पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। पत्रकारों ने जब उनसे पिछली बार आगरा आने के दौरान प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उस समय उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा था। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

उन्होंने कहा कि इस बार वह आगरा आई हैं और आगरा अपना है। अपनों के बीच आने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।

वहीं, आगरा में उनके विरोध को लेकर भाजपा नेत्री शबाना खंडेलवाल का नाम सामने आने के सवाल पर नाजिया इलाही खान ने कहा कि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानतीं। उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और सही-गलत को समझती हैं। यदि किसी को उनसे लड़ाई लड़नी है तो कानूनी तरीके से लड़े।

नाजिया इलाही खान के आगरा दौरे में एक ओर जहां छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन और सनातन संस्कृति का संदेश प्रमुख रहा, वहीं उनके राजनीतिक बयानों ने सपा, पीडीए और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सियासी बहस को भी हवा दे दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com