आगरा के होटल में सोते रह गए पुलिसवाले, सीढ़ियों से निकल भागा आरोपी, इलाके में मचा हड़कंप

Agra Prisoner Escapes from Police Custody: हिमाचल प्रदेश पुलिस पेशी के लिए आरोपी को आगरा लाई थी, रात 1:40 बजे सीढ़ियों के रास्ते वह होटल से भाग गया, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा गया।
Agra Prisoner Escapes from Police Custody
आरोपी को पेश पर लेकर आई थी पुलिस (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आगरा में पुलिस की ह‍िरासत से भागा आरोपी

  • पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर होटल में ठहरे हुए थे

  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों के रास्‍ते भागे आरोपी

Himachal Police Negligence in Agra: आगरा की दीवानी में पेशी के दौरान आरोपियों के फरार होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। पुलिस ह‍िरासत में अदालत लाए गए आरोपी कई बार पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो चुके हैं।

अब ऐसा ही एक मामला मदिया कटरा स्थित होटल से सामने आया है, लेकिन इस बार आरोपी आगरा पुलिस के नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश पुलिस की ह‍िरासत में था। 3 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद आरोपी होटल से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

Agra Prisoner Escapes from Police Custody
गुजरात में डकैती, यूपी को बनाया ठिकाना! नोएडा भागने की फिराक में थे बदमाश, आगरा STF ने रास्ते में दबोचा

पेशी के लिए लेकर आई थी पुलिस

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस एक मामले में पेशी के लिए आरोपी को आगरा लेकर आई थी। सोमवार दोपहर आरोपी के साथ तीन पुलिसकर्मी मदिया कटरा स्थित एक होटल पहुंचे। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाना था। पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर होटल में ठहरे हुए थे, लेकिन रात करीब 1:40 बजे आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया।

लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से निकल भागा

बताया जा रहा है कि आरोपी ने होटल से बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। रात के समय पुलिसकर्मियों की निगरानी के बीच वह होटल से बाहर निकल गया। आरोपी के गायब होने की जानकारी मिलते ही उसके साथ आए पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। तीन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में आरोपी आखिर कैसे फरार हुआ, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वकीलों से पूछताछ, तलाश में जुटी पुलिस

फरार आरोपी आगरा के पिनाहट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के भागने के बाद हिमाचल पुलिस के जवान वकीलों से पूछताछ करते हुए उसकी तलाश में जुट गए। वहीं, आगरा पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल घटना को लेकर पुल‍िस का बयान सामने आने नहीं आया है। पुलिस ह‍िरासत से आरोपी के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Agra Prisoner Escapes from Police Custody
सेल्समैन का खेल! आगरा में मालिक के साथ बाजार के दुकानदारों को भी लगाया लाखों का चूना