पत्नी-बेटी से जुदाई का दर्द; चंबल पुल की जाली पर चढ़ा युवक, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई जान

Viral Video From Chambal Bridge Agra: आगरा में प्रेमिका और नवजात बेटी से बिछड़ने से आहत युवक चंबल पुल पर आत्महत्या करने पहुंच गया। पुलिस की समझाने के बाद युवक जाली से नीचे उतरा और उसकी जान बच गई।
Agra: Heartbroken Separation From Partner Man Attempts Suicide at Chambal Bridge
चंबल पुल पर आत्महत्या करने पहुंचा युवक(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Agra Chambal Bridge Suicide Attempt: प्रेमिका और नवजात बेटी को मायके वाले अपने साथ ले गए तो आहत युवक रविवार को चंबल पुल पर पहुंच गया। पुल की जाली पर चढ़कर उसने नदी में छलांग लगाने की तैयारी कर ली। इसी दौरान कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले अपर पुलिस आयुक्त की नजर युवक पर पड़ गई। सूचना मिलते ही आगरा और मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया।

प्रेमिका और नवजात बेटी के बिछड़ने से बेहद परेशान था युवक

बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका और नवजात बेटी के बिछड़ने से बेहद परेशान था। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसने प्रेमिका से प्रेम विवाह किया था। दो सप्ताह पहले उसकी पत्नी ने एक नवजात बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष के लोग मां और बच्ची को अपने साथ ले गए। युवक का कहना था कि वह पत्नी और बेटी से मिलना चाहता था, लेकिन उसे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा था।

मध्य प्रदेश पुलिस से बात करने को तैयार नहीं हुआ युवक

पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी देर तक समझाया, लेकिन वह मध्य प्रदेश पुलिस से बात करने को तैयार नहीं था। युवक ने स्पष्ट कहा कि उसे मध्य प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं है और वह केवल उत्तर प्रदेश पुलिस से ही बात करेगा। इसके बाद खेरा राठौर थाना पुलिस के पहुंचने पर उससे बातचीत शुरू की गई।

Agra: Heartbroken Separation From Partner Man Attempts Suicide at Chambal Bridge
मुफ्त का माल देख टूट पड़े! सड़क पर गिरे टॉफी-बिस्कुट तो लूटने को उमड़ी भीड़, लालच ऐसी कि सेहत का भी ध्यान नहीं

उत्तर प्रदेश पुलिस के समझाने के बाद बची युवक की जान

उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने करीब दस मिनट तक युवक को समझाया और उसकी बात सुनकर मदद का भरोसा दिया। पुलिस की समझाइश का असर हुआ और युवक जाली से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

घटना के दौरान पुल पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। समय रहते पुलिस की नजर पड़ जाने से युवक की जान बच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की तत्परता और समझदारी से एक युवक को आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com