Fake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
Fake Desi Ghee Factory: फिरोजाबाद के टूंडला में खाद्य विभाग ने नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में 525 किलो नकली घी, 35 टीन और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
चंदन पाण्डेय, सहायक आयुक्त, खाद्य विभाग (फोटो नवभारत)
Fake Desi Ghee Factory Busted: आगरा जनपद के टूंडला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 525 किलोग्राम नकली घी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.30 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.चंदन पांडे के निर्देश पर शुरू हुआ छापेमारी अभियान
जानकारी के अनुसार, आगरा और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से नकली मावा, नकली घी और मिलावटी खाद्य पदार्थों का कारोबार फल-फूल रहा है। इसी क्रम में खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि टूंडला के चुल्हावली रोड स्थित एक किराए के मकान में नकली देसी घी तैयार कर बाजार में खपाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ.चंदन पांडे के निर्देशन में टीम ने छापा मारकर पूरे गोरखधंधे का खुलासा किया।
जांच के दौरान पता चला कि रिफाइंड तेल, केमिकल और कृत्रिम फ्लेवर की मदद से देसी घी जैसा उत्पाद तैयार किया जा रहा था। इसके बाद उसे पैक कर असली देसी घी के नाम पर बाजार में बेचा जाता था। टीम ने मौके से 35 टीन नकली घी, भारी मात्रा में कच्चा माल और निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
आगरा में नहीं थम रहा ‘लव जिहाद’; परिजनों ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
दो महीने पहले ही शुरू हुआ कारोबार
गिरफ्तार आरोपी विवेक गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब डेढ़ से दो महीने पहले ही यह कारोबार शुरू किया था। उसने स्वीकार किया कि घी में मिलावट कर उसे तैयार किया जाता था और इसकी सप्लाई मुख्य रूप से आगरा के रावतपाड़ा बाजार में की जाती थी।
यह भी पढ़ें- फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र के सहारे पुलिस में भर्ती, प्रतापगढ़ में 8 सिपाहियों पर FIR दर्ज
कई शहरों में होती है सप्लाई
गौरतलब है कि आगरा का रावतपाड़ा प्रदेश के प्रमुख थोक बाजारों में शामिल है। यहां से खाद्य सामग्री की सप्लाई न केवल आगरा बल्कि अलीगढ़, भरतपुर और ग्वालियर समेत कई शहरों तक होती है। ऐसे में नकली घी की सप्लाई का खुलासा होने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह मिलावटी घी बड़ी संख्या में लोगों की रसोई तक पहुंच चुका होगा।
खाद्य विभाग ने बरामद घी और अन्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों ने भी खाद्य विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही गई है।
- देसी घी के नाम पर लोगों को परोसा जा रहा था जहर!
- रिफाइंड, केमिकल और फ्लेवर मिलाकर तैयार किया जा रहा था नकली घी
- आरोपी विवेक गुप्ता गिरफ्तार
- आगरा के प्रमुख थोक बाजार रावतपाड़ा में की जाती थी सप्लाई
- रावतपाड़ा से अलीगढ़, भरतपुर और ग्वालियर तक जाता है माल
- करीब 5.30 लाख रुपये का नकली घी बरामद
सोचिए, मुनाफे के लिए लोगों की सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा था। अगर खाद्य विभाग की कार्रवाई न होती तो यह नकली घी हजारों घरों तक पहुंच सकता था।
