वैवाहिक सीजन में खाद्य सामग्री, बर्तन और कपड़े भी महंगे, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

वैवाहिक सीजन में खाद्य सामग्री, सब्जियों और कपड़ों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
akola-475
Published on: 
Updated on: 

Akola News: वर्तमान के वैवाहिक सीजन में खाद्य सामग्री और सब्जियों के दामों में आग लगा दी हैं. हरी सब्जियों के दाम कमोबेश दोगुने हो गए हैं, वहीं खाद्य सामग्री, बर्तन और कपड़ा बाजार भी महंगाई की आग में झुलस रहा है.

विवाह सीजन में महंगाई के शिखर में पहुंचने से निम्न, मध्यम व गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई है.जिसका असर बाजार में साफ नजर आ रहा है. ऑनलाइन बाजार की मार से जूझ रहे दुकानदारों को महंगाई के कारण त्योहार पर बेहतर दुकानदारी की उम्मीदें धुंधली नजर आने लगी हैं.

खाद्य सामग्री एवं सब्जियों के दाम हुए दो गुने वर्तमान में आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ सब्जियों के दाम बढ़ने से गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसमें सोयाबीन तेल, दाल एवं अन्य सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं.

वैसे ही हरी सब्जियों के दामों में काफी इजाफा कर दिया है. आलू, लौकी, बैगन, सहित हरी धनियां, परवल व पालक के दाम दोगुने हो चुके हैं. ऐसा ही हाल अन्य सब्जियों का भी है. कपड़ों संग अन्य सामान के दाम भी बढ़े लगातार बढ़ रही महंगाई का असर बाजार में दिखाई दे रहा है, जिसके चलते करीब 30 प्रतिशत कपड़ों के दामों में इजाफा हो चुका है.

कपड़ों के व्यापारियों का कहना है कि, साड़ियों सहित रेडीमेड व अन्य कपड़ों के दामों में इजाफा हो चुका है. इसी प्रकार बीते दिनों की अपेक्षा इस समय जेवर के दाम भी बढ़ चुके हैं. बताते हैं कि कमोबेश बाजार में हर वस्तु पर इस समय महंगाई दिख रही है.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com