आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी: अफसरों की होगी क्लास; विकास और कानून-व्यवस्था पर हाई लेवल बैठक
CM Yogi Adityanath In Agra: सीएम योगी आदित्यनाथ आज आगरा दौरे पर हैं। वे विकास कार्यों, PWD परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए निर्देश देंगे।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chief Minister Yogi Adityanath Review Of Agra Development Works: आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 28 जून 2026 को आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD) की परियोजनाओं की प्रगति और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट, आगरा पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे कार द्वारा आयुक्त सभागार के लिए रवाना होंगे।
लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण कराए गए कार्यों की करेंगे समीक्षा
दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण कराए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही विभाग की नई परियोजनाओं, प्रस्तावित विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा; पुतले को बांधकर ले गए मानसिक अस्पताल
आगरा को मिली बड़ी सौगात: यमुना पर बनेगा 717 मीटर लंबा पक्का पुल, 10 मिनट में पहुंच सकेंगे एक्सप्रेसवे
आगरा में PWD की खुली पोल! दूसरे दिन उखड़ी सड़क, पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग, मनोज झा ने बताया श्रद्धालुओं से धोखा, सपा ने कही ये बात
यह भी पढ़ें- नोएडा में सीएम योगी की हाई-लेवल मीटिंग! मेरठ मंडल के लिए ₹6,568 करोड़ का मेगा प्लान, बदलेगी वेस्ट यूपी की सूरत
मंडल और जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे
इसके बाद दोपहर 2:45 बजे से 3:45 बजे तक मुख्यमंत्री जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मंडल और जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से समीक्षा करेंगे तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
4:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे
बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी 3:45 बजे आयुक्त सभागार से प्रस्थान करेंगे और 3:55 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे शाम 4:00 बजे राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, जबकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
