आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा; पुतले को बांधकर ले गए मानसिक अस्पताल
Swami Prasad Maurya News:आगरा में सनातन धर्म पर कथित विवादित टिप्पणियों के विरोध में हिंदू महासभा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। मानसिक आरोग्यशाला पहुंचकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
हिंदू महासभा का विरोध (सोर्स- सोशल मीडिया)
Protest Against Swami Prasad Maurya: सनातन धर्म पर कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर शनिवार को हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का सांकेतिक पुतला बनाकर उसका जूते-चप्पलों से विरोध जताया और बाद में हाथ-पैर बांधकर मानसिक आरोग्यशाला पहुंचे, जहां प्रतीकात्मक रूप से उनके नाम से ओपीडी का पर्चा कटवाकर विरोध दर्ज कराया गया।
सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लंबे समय से सनातन धर्म, भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उनका कहना था कि ऐसे बयानों को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सांकेतिक पुतले को जमीन पर लिटाकर चप्पलों से जताया विरोध
मानसिक आरोग्यशाला पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने सांकेतिक पुतले को जमीन पर लिटाकर चप्पलों से विरोध जताया। महिला कार्यकर्ताओं ने भी हाथों में चप्पल लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के नेताओं ने अस्पताल प्रशासन को एक प्रतीकात्मक आवेदन सौंपते हुए कहा कि यदि स्वामी प्रसाद मौर्य का इलाज कराया जाता है तो उसका पूरा खर्च हिंदू महासभा वहन करेगी। इस दौरान मानसिक आरोग्यशाला के प्रमुख डॉ. दिनेश राठौर को सांकेतिक रूप से भर्ती कराने के लिए पर्चा भी सौंपा गया।
सम्बंधित ख़बरें
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
आगरा को मिली बड़ी सौगात: यमुना पर बनेगा 717 मीटर लंबा पक्का पुल, 10 मिनट में पहुंच सकेंगे एक्सप्रेसवे
आगरा में PWD की खुली पोल! दूसरे दिन उखड़ी सड़क, पार्षद ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
यह भी पढ़ें- ‘हिम्मत है तो इस्लाम पर…’, राम मंदिर मामले में स्वामी प्रसाद पर बरसे महंत राजू; BJP बोली- वो सनातन के विरोधी
“आंख और जीभ काटकर” लाने पर इनाम घोषित
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य केवल हिंदू धर्म पर ही टिप्पणी करते हैं और यदि उनमें साहस है तो किसी अन्य धर्म पर भी ऐसी टिप्पणी करके दिखाएं। प्रदर्शन में मीरा राठौर, निशा ठाकुर, नितेश भारद्वाज सहित हिंदू महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
