Taj Mahal Security Inspection: CISF के DIG सुनील सिन्हा ने जांची सुरक्षा व्यवस्था, जवानों से किया सीधा संवाद

CISF DIG Taj Mahal Inspection: CISF के DIG सुनील कुमार सिन्हा ने ताजमहल का वार्षिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। इस दौरान ASI अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की।
CISF DIG Taj Mahal Inspection
CISF के DIG सुनील कुमार सिन्हा ने ताजमहल का वार्षिक निरीक्षण किया।सोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Taj Mahal Security Review: मोहब्बत की बेमिसाल इमारत ताजमहल की खूबसूरती जितनी दुनिया को आकर्षित करती है, उसकी सुरक्षा व्यवस्था उतनी ही संवेदनशील मानी जाती है। देश-विदेश से रोजाना पहुंचने वाले हजारों पर्यटकों के बीच ताजमहल की अंदरूनी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों के कंधों पर है।

ताज की सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है और ड्यूटी पर तैनात जवान निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का किस तरह पालन कर रहे हैं, इसकी समय-समय पर समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में CISF के उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिन्हा ने ताजमहल परिसर पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण और सुरक्षा समीक्षा की।

उपमहानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की दी जानकारी

CISF यूनिट ताजमहल के कमांडेंट ऋषि कौशिक ने उपमहानिरीक्षक का स्वागत किया और ताजमहल में लागू सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद DIG ने ताजमहल परिसर में विभिन्न ड्यूटी पोस्टों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा प्रक्रियाओं की बारीकी से समीक्षा की गई और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया।

CISF DIG Taj Mahal Inspection
CISF के DIG सुनील कुमार सिन्हा ने ताजमहल का वार्षिक निरीक्षण किया।सोर्स- नवभारत लाइव

सुरक्षा ढांचे को और मजबूत करने पर मंथन

वार्षिक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा सिर्फ जवानों की तैनाती तक सीमित नहीं रही, बल्कि सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। DIG ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े बुनियादी ढांचे के उन्नयन और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

ताजमहल जैसे विश्व प्रसिद्ध स्मारक की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं होती। ऐसे में सुरक्षा उपकरणों, ड्यूटी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाओं की नियमित समीक्षा को अहम माना जाता है।

CISF DIG Taj Mahal Inspection
CISF के DIG सुनील कुमार सिन्हा ने ताजमहल का वार्षिक निरीक्षण किया।सोर्स- नवभारत लाइव

जवानों से सीधे संवाद, सुनी समस्याएं

ताजमहल परिसर के निरीक्षण के बाद उपमहानिरीक्षक ने CISF की इकाई लाइन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सैनिक सम्मेलन में यूनिट के अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया। इस दौरान जवानों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुना गया तथा उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

वार्षिक समीक्षा का यह पूरा क्रम इस बात का संकेत है कि ताजमहल की सुरक्षा को केवल नियमित ड्यूटी के भरोसे नहीं छोड़ा गया है, बल्कि समय-समय पर वरिष्ठ स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर कमियों और सुधार की संभावनाओं को परखा जाता है।

CISF DIG Taj Mahal Inspection
विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आगरा सपा में बढ़ी रार, मोनिका नाज खान के आरोपों पर नसीम खातून ने उठाए सवाल

दुनिया भर से आते हैं पर्यटक

ताज की खूबसूरती देखने दुनिया भर से पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के पीछे दिन-रात तैनात CISF का सुरक्षा घेरा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वार्षिक निरीक्षण इसी सुरक्षा घेरे की तैयारियों और व्यवस्थाओं की पड़ताल का हिस्सा रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com