Varanasi: जगदीश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी और खड़गे के पुतले फूंके

Varanasi BJP Protest: वाराणसी में मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता पर कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की।
BJP Workers Protest in Varanasi Over Kharge’s Alleged Remark on PM Modi’s Father
भाजपा कार्यकर्ता(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Varanasi BJP Protest Against Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के पुतले फूंककर आक्रोश जताया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल की मौजूदगी और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व से कथित टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत टिप्पणियों और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक असहमति को व्यक्तिगत अपमान का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ता- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला
भाजपा कार्यकर्ता- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला(सोर्स- नवभारत लाइव)
BJP Workers Protest in Varanasi Over Kharge’s Alleged Remark on PM Modi’s Father
PM Modi Varanasi Visit: महिला ने रोजगार और सुरक्षा के लिए जताया आभार, मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

जगदीश पटेल बोले-विचारों की लड़ाई विचारों से हो

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध की आड़ में मर्यादा लांघना स्वीकार्य नहीं है। राजनीति में विचारों की लड़ाई विचारों से होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से टिप्पणी पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की टिप्पणियों के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस के खिलाफ सड़क से संसद तक विरोध जारी रखने की चेतावनी भी दी।

मंत्रियों ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के सम्मान का सवाल करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और नेतृत्व का विरोध तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। राजनीतिक विमर्श में मर्यादा और जिम्मेदारी बनाए रखना जरूरी है।

BJP Workers Protest in Varanasi Over Kharge’s Alleged Remark on PM Modi’s Father
UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर बार-बार अमर्यादित टिप्पणियां करते हैं। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के पास विकास, नीतियों और जनहित के मुद्दों पर बहस के लिए ठोस आधार नहीं होता, तब वह व्यक्तिगत आरोपों का सहारा लेता है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की इस राजनीति का जवाब देगी।

महापौर और विधायकों ने भी उठाए सवाल

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाषा राजनीतिक संस्कारों की पहचान होती है। राजनीतिक दलों को स्वस्थ बहस की परंपरा मजबूत करनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों और कटुता को बढ़ावा देना चाहिए।

विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में नीतियों पर बहस तथ्य, तर्क और जनहित के आधार पर होनी चाहिए। अमर्यादित भाषा से न तो तर्क मजबूत होते हैं और न ही राजनीतिक दलों की विश्वसनीयता बढ़ती है।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की भाषा में गंभीरता, संयम और जवाबदेही होनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन में पूर्व महापौर रामगोपाल मोहले, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अमित राय, अनूप जायसवाल, जगदीश त्रिपाठी, शैलेश राम, रजनीश कनौजिया, मधुकर चित्रांश, नवीन कपूर, पूजा दीक्षित, शैलेंद्र मिश्रा, अशोक जाटव, राहुल सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, जगन्नाथ ओझा, प्रज्ञा पाण्डेय, प्रमिल पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, नेहा कक्कड़, शोभनाथ मौर्य, मनोज सोनकर, विवेक पाण्डेय, राकेश जायसवाल, सपना सिंह, योगेश सिंह ‘पिंकू’, साधना वेदांती, विभव सिंह, अनुराग शर्मा, मधुप सिंह और हीरा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com