25 MM की जगह 5 MM डाबर! अलीगढ़ में सड़क निर्माण का ऐसा हाल, ग्रामीणों ने उखाड़कर किया हंगामा

Aligarh Road Construction Scam: अलीगढ़ के टप्पल में सरकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मानपुर से जट्टारी के बीच 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनवा रही, जो 20 गांवों को जोड़ती है।
Tappal Road Quality Controversy
टप्पल में सड़क निर्माण में घोटाला (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • टप्पल में सरकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे

  • 25 एमएम की जगह महज 5 एमएम डाबर बिछाने का आरोप

  • 20 गांवों को जोड़ती है 7 किलोमीटर लंबी सड़क

Tappal Road Quality Controversy: अलीगढ़ के टप्पल में सरकारी सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मानपुर से जट्टारी के बीच सिंचाई विभाग करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क बनवा रहा है, जो 20 गांवों को जोड़ती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर निर्धारित 25 एमएम की जगह महज 5 एमएम डाबर बिछाया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने मौके पर सड़क को खुद उखाड़कर उसकी गुणवत्ता दिखाई और जमकर हंगामा किया।

अब निर्माण कार्य की जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। हालांक‍ि अभी इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Tappal Road Quality Controversy
आगरा कॉलेज के हॉकी ग्राउंड पर मेट्रो स्टेशन को लेकर संग्राम, 1000 छात्र सड़क पर उतरे

20 गांवों को जोड़ती है 7 किलोमीटर लंबी सड़क

मामला टप्पल थाना क्षेत्र में मानपुर से जट्टारी के बीच बनाई जा रही करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क का है। यह सड़क जेवर से जट्टारी और अलीगढ़ के बीच करीब 20 गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और उन्हें खराब रास्तों से राहत मिलेगी। लेकिन निर्माण की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

25 MM की जगह 5 MM डाबर डालने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क पर 25 एमएम की निर्धारित लेयर के बजाय केवल 5 एमएम डाबर डाला जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क उखड़ने लगी है। इससे साफ है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

ग्रामीणों ने खुद उखाड़कर दिखाई सड़क की हालत

निर्माण कार्य से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क को खुद उखाड़कर उसकी स्थिति दिखाई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह सड़क बनाई गई तो कुछ ही समय में यह फिर खराब हो जाएगी। इससे सरकारी धन की बर्बादी होगी और आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

सिंचाई विभाग करा रहा निर्माण, अधिकारियों की निगरानी पर सवाल

बताया जा रहा है कि 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण सिंचाई विभाग की ओर से कराया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निगरानी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सड़क की मोटाई और इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच करनी चाहिए थी।

ग्रामीणों ने की तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीण योगेश, अजीत कुमार ने सड़क निर्माण की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि मानकों के विपरीत किए गए काम की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और सड़क को निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार दोबारा बनाया जाना चाहिए।

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। साथ ही यह भी देखना होगा कि निर्माण कार्य में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होती है या नहीं।

Tappal Road Quality Controversy
गुजरात में सोना लूटने वाले गिरोह का सदस्य आगरा से गिरफ्तार, छह साल से चल रहा था फरार