अलीगढ़ में 12 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 2 महिलाएं और 4 नाबालिग शामिल; आधार-पैन और वोटर आईडी म‍िले

Bangladeshis Arrested in Aligarh: अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी मूल के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और चार नाबालिग भी शामिल हैं।
Bangladeshis Arrested in Aligarh
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIghlights:

  • अलीगढ़ में पुलिस ने 12 बांग्लादेशी लोगों को ग‍िरफ्तार किया

  • आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाते बरामद हुए

  • मोबाइल में बांग्लादेश में रह रहे परिजनों से बातचीत और मैसेज मिले

Illegal Bangladeshi Immigrants: अलीगढ़ में पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी मूल के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और चार नाबालिग भी शामिल हैं।

पुलिस को इनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और ईपीएफओ कार्ड मिले हैं।

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों ने भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज कैसे बनवाए और इसमें किसी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

Bangladeshis Arrested in Aligarh
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, थाना रोरावर की टीम को गोपनीय सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी के अनुसार, पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेश के बादीपुर जिले का निवासी बताया है।

पुलिस का कहना है कि ये लोग अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। इसके बाद अलीगढ़ के कोतवाली क्षेत्र स्थित हड्डी गोदाम इलाके में रह रहे थे।

आधार, पैन और वोटर आईडी समेत कई दस्तावेज मिले

पुलिस को गिरफ्तार लोगों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। इनमें स्थानीय पते पर बने आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी शामिल हैं। इसके अलावा बैंक खातों से जुड़े कागजात, ईपीएफओ कार्ड और कई मोबाइल सिम भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों ने भारतीय पहचान से जुड़े दस्तावेज किस आधार पर बनवाए और इन्हें बनवाने में किसकी मदद ली गई।

बांग्लादेश में परिजनों से बातचीत के मिले साक्ष्य

पुलिस को गिरफ्तार लोगों के मोबाइल फोन की जांच में बांग्लादेश में रह रहे उनके परिजनों से बातचीत और मैसेज के साक्ष्य भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस इस मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।

जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय दस्तावेज बनवाने के पीछे किसी संगठित नेटवर्क का हाथ तो नहीं है। साथ ही दस्तावेजों को जारी कराने में मदद करने वाले लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

बीएनएस और आव्रजन कानून के तहत केस

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना रोरावर में बीएनएस और आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

नगर अधीक्षक आदित्य बंसल ने बताया कि आरोपियों के पास से मिले दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से पड़ताल की जा रही है।

भारतीय दस्तावेज कैसे बने, पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि बांग्लादेशी मूल के बताए जा रहे इन लोगों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे। बैंक खातों और ईपीएफओ से जुड़े कागजात की मौजूदगी भी जांच का विषय है।

यूपी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन दस्तावेजों को बनवाने में किन लोगों ने मदद की और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही दस्तावेजों की वास्तविकता और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Bangladeshis Arrested in Aligarh
Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, किये जाएंगे डिपोर्ट