आगरा के युवाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच; PM मोदी से संवाद का भी अवसर, क्विज से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

Agra News: आगरा के युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और विजन साझा करने का मौका मिलेगा। चयनित युवाओं को देख के पीएम नरेंद्र मोदी से संवाद का अवसर भी मिलेगा।
 Agra Youth to Get Opportunity to Interact with PM Modi In Viksit Bharat Young Leader Dialogue
जानकारी देते आगरा के डीएम(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Viksit Bharat Young Leader Dialogue Agra: जिले के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और विचार रखने का मौका मिलने जा रहा है। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ के तहत चयनित युवाओं को नई दिल्ली में अपने विजन साझा करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का अवसर मिलेगा। इस पहल में आगरा के अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपील की है।

विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता’ से होगी शुरुआत

चयन प्रक्रिया की शुरुआत ‘विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता’ से होगी। पात्र युवा MY Bharat Portal के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा।

 Agra Youth to Get Opportunity to Interact with PM Modi In Viksit Bharat Young Leader Dialogue
Agra: श्रम न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला बकाया राशि, हाईकोर्ट के आदेश पर कुर्क हुई विभाग की संपत्ति

इसके बाद चयनित युवाओं के लिए ‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ आयोजित होगी। इसके पश्चात जिला स्तर पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर सफल युवा राज्य स्तरीय प्रक्रिया में शामिल होंगे और यहां से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

यनित युवाओं के लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं के लिए नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां उन्हें विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार और विजन देश के सामने रखने का अवसर मिलेगा। चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और उनके साथ संवाद करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

डीएम मनीष बंसल ने विद्यार्थियों और युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर को केवल प्रतियोगिता के रूप में न देखें, बल्कि राष्ट्रीय निर्माण में अपनी भूमिका रखने के मंच के रूप में लें। उन्होंने संबंधित विभागों, शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों और युवा संगठनों से भी अधिकाधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, नए विचार और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि आगरा से अधिक से अधिक युवा इस राष्ट्रीय पहल में भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com