आगरा के कछपुरा मंदिर में मूर्तियों से कथित छेड़छाड़, हिंदू महासभा ने की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Kachhpura Temple Agra: कछपुरा स्थित मंदिर में मूर्तियों से तोड़फोड़ के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। हिंदू महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Agra Temple Vandalism Hindu Mahasabha Demands Strict Action Over Alleged Idol Damage
कछपुरा स्थित मंदिर(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Agra Temple Vandalism Case: एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा स्थित मंदिर में मूर्तियों से कथित छेड़छाड़ और तोड़फोड़ के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। मामले को लेकर हिंदू महासभा से जुड़े पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ अराजकतत्व शहर की सामाजिक फिजा को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

हिंदू महासभा के अवतार सिंह गिल और मीरा राठौर ने आरोप लगाया कि मंदिर में विशेष समाज के लोगों द्वारा कथित तौर पर की गई तोड़फोड़ और मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और देवी - देवताओं की प्रतिमाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता समाज स्वीकार नहीं करेगा।

प्रभु श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमान की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के परम भक्त भगवान हनुमान की प्रतिमा से कथित छेड़छाड़ किया जाना आरोपियों के दुस्साहस को दर्शाता है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं और यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो अराजकतत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं।

Agra Temple Vandalism Hindu Mahasabha Demands Strict Action Over Alleged Idol Damage
आगरा में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर BSA की कार्रवाई, 58 लाख का लगा जुर्माना; संचालकों में मचा हड़कंप

निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग

हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने एत्माद्दौला पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो संगठन कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

पदाधिकारियों ने पुलिस-प्रशासन से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com