आगरा में गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर BSA की कार्रवाई, 58 लाख का लगा जुर्माना; संचालकों में मचा हड़कंप

Agra BSA Action On Unrecognized Schools: आगरा में बिना मान्यता चल रहे 58 स्कूलों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर तत्काल बंद करने का आदेश जारी किया गया।
58 Illegal Schools Fined In Agra
आगरा में 58 स्कूलों पर विभागीय कार्रवाईसोर्स- AI
Published on
Updated on

58 Illegal Schools Fined In Agra: सरकार जहां स्कूल चलो अभियान के माध्यम से हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है, वहीं आगरा में बिना मान्यता विद्यालय संचालित कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राकेश सिंह ने जिले में बगैर मान्यता संचालित पाए गए 58 विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

58 विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

विभागीय कार्रवाई के तहत सभी 58 विद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना, यानी कुल 58 लाख रुपये की धनराशि अधिरोपित की गई है। साथ ही इन विद्यालयों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। जुर्माने की राशि निर्धारित सरकारी खाते में जमा कराने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

बताया गया है कि शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे विद्यालयों की जांच की गई, जो आवश्यक मान्यता के बिना बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे थे। जांच में मान्यता के संबंध में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने की पुष्टि के बाद विभाग ने कार्रवाई की है।

58 Illegal Schools Fined In Agra
आगरा में 58 स्कूलों पर विभागीय कार्रवाईसोर्स- नवभारत लाइव

विद्यालय संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

बीएसए द्वारा कार्रवाई के साथ ही सभी संबंधित विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनसे पूछा गया है कि आखिर वे बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त किए बिना विद्यालय किसकी अनुमति से संचालित कर रहे थे। विभाग ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कार्रवाई से संचालकों में मचा हड़कंप

बेसिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ संकेत दिया है कि बच्चों के शैक्षिक अधिकारों और शासन की स्कूल चलो अभियान जैसी योजनाओं के बीच नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

58 Illegal Schools Fined In Agra
स्कूल चलो अभियान पर फिरा पानी! आगरा में 700 बच्चों का भविष्य फंसा दलदल में, ग्रामीणों में आक्रोश- VIDEO

विभाग की कार्रवाई के बाद अब यह भी देखने वाली बात होगी कि नोटिस के जवाब में विद्यालय संचालक क्या स्पष्टीकरण देते हैं और आगे विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com