अयोध्या के बाद अब आगरा के शनिदेव मंदिर में चढ़ावे पर बवाल, चौथ वसूली के आरोप से मचा हड़कंप
Agra Shani Dev Temple: आगरा के रुनकता स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में चढ़ावे को लेकर विवाद सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों पर जबरन वसूली के आरोप लगे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
शनि मंदिर में लड़ाई (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Shani Dev Temple Dispute: अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी का मामला अभी पूरे प्रदेश में राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है। सत्ता और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां इस मुद्दे को लेकर भाजपा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष को अयोध्या कांड और रामभक्तों पर चली गोलियों की याद दिलाते हुए पलटवार कर रहे हैं।
मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद
इसी बीच आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रुनकता के प्राचीन शनिदेव मंदिर का एक मामला भी सुर्खियों में आ गया है। यहां मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों ने चढ़ावे की राशि में हिस्सा मांगते हुए जबरन वसूली की। इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
UP में धर्मांतरण के आरोपों के बीच नया मामला: बागपत के सिपाही ने हनी ट्रैप में फंसाने का लगाया आरोप
अखिलेश यादव के कार्यक्रम में सपा का ही बगावत; मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
आगरा में अवैध मजारों और दरगाहों पर कार्रवाई की मांग तेज, योगी यूथ ब्रिगेड ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
अवैध कोचिंग सेंटरों पर पीडीए का शिकंजा: प्रयागराज में 400 से अधिक संस्थान रडार पर; 10 सील, 20 को नोटिस
यह भी पढ़ें- फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, अवैध संपत्ति होगी जब्त
40 हजार रुपये जबरन लिए और विरोध करने पर दी धमकी
पीड़ित पक्ष की ओर से थाना सिकंदरा में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आशा, संजू, धन्नो उर्फ सरोज, चिन्का उर्फ नागेंद्र, वोल्टर उर्फ प्रतीक, सुमन देवी, सीमा और राजू सहित आठ लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि करीब 40 हजार रुपये जबरन ले लिए गए और विरोध करने पर धमकी भी दी गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक स्थल से जुड़ा मामला होने के कारण प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रहा है।
