आगरा में रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई ने भाभी के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या; 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
Agra Murder Case: आगरा के सदर बाजार में 32 वर्षीय युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी और छोटे भाई ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सांकेतिक फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
Agra Murder Case Extra Marital Affair: आगरा में एक बार फिर रिश्तों को कलंकित और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिस भाई पर बड़े भाई की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी होती है, उसी ने कथित तौर पर अपनी भाभी के साथ मिलकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
तीन महीने पहले हुई थी शादी
बुधवार सुबह 32 वर्षीय शोरू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शव पर चोटों के निशान पाए गए थे, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने खुलासे के लिए पांच से अधिक पुलिस टीमों का गठन किया था। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ परिजनों और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की।
जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक शोरू की शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी और छोटे भाई भोला के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। कुछ समय बाद शोरू को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई। उसने इसका विरोध किया और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यही बात उसकी जान की दुश्मन बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
प्रयागराज में बुजुर्ग पिता की हत्या का खुलासा: दो सगे बेटों ने ही उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नागपुर मनपा घोटाला: फर्जी एवजदारों के नाम पर लाखों का घोटाला! मनपा आयुक्त को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कानपुर के कल्याणपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे को दबंगो ने मारी गोली, पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
यह भी पढ़ें- हैवानियत की सारी हदें पार! पत्नी के कपड़े फाड़े, मुंडन कराया, पेशाब पिलाकर बनवाया वीडियो
अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था शोरू
पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों में बाधा बन रहे शोरू को रास्ते से हटाने के लिए भोला और उसकी भाभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत शोरू की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भोला शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।
हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस, पूछताछ और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई भोला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अवैध संबंधों की आग में रिश्तों की मर्यादा किस तरह तार-तार हो सकती है। बड़े भाई और छोटे भाई के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 24 घंटे में मामले का खुलासा हो गया।
