26 हजार बोल्ट की मजबूती पर टिकेगा आगरा मेट्रो का रावली स्पैन, लॉन्चिंग की तैयारी तेज

Agra Metro Expansion Shape Rapidly: 60 मीटर लंबे स्टील स्पैन की डेक शीट बिछाने और बोल्टिंग का काम पूरा, एमजी रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा मेट्रो कॉरिडोर।
The construction of steel spans for the Agra Metro has reached a significant milestone.
आगरा मेट्रो के स्टील स्पैन निर्माण महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है(सोर्स : नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • रावली क्रॉसिंग पर 60 मीटर लंबे स्टील स्पैन की डेक शीट और बोल्टिंग पूरी

  • रेलवे लाइन के ऊपर 26 हजार बोल्ट से तैयार स्पैन की जल्द होगी लॉन्चिंग

  • आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में चार जगह बनेंगे स्टील स्पैन

Construction Steel Spans Agra Metro : आगरा में मेट्रो का विस्तार अब तेजी से आकार लेने लगा है। शहर के दूसरे मेट्रो कॉरिडोर में एमजी रोड पर रावली क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाला स्टील स्पैन अपने निर्माण के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गया है।

60 मीटर लंबे इस विशाल स्टील स्पैन की डेक शीट बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही इसे जोड़ने के लिए की गई बोल्टिंग भी पूरी हो चुकी है। करीब 26 हजार बोल्ट की मदद से तैयार हो रहा यह स्पैन जल्द ही रेलवे लाइन के ऊपर लॉन्च किया जाएगा।

आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच निर्माण कार्य लगभग पूरा

आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-2 पर सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक प्रस्तावित 15.4 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर जहां प्रायोरिटी स्ट्रेच यानी आगरा कैंट से आगरा कॉलेज के बीच संरचना और स्टेशन निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है, वहीं शेष हिस्से में भी निर्माण गतिविधियां तेज हैं। इसी क्रम में रावली क्रॉसिंग पर स्टील स्पैन का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दरअसल, एमजी रोड पर रेलवे लाइन को पार करने के लिए मेट्रो का कॉरिडोर सामान्य यू-गर्डर तकनीक से नहीं बनाया जा रहा है। यहां 60 मीटर लंबे विशेष स्टील स्पैन का इस्तेमाल किया जाएगा। सीमित जगह में अधिक दूरी को कवर करने और रेलवे लाइन के ऊपर मजबूत संरचना तैयार करने के लिहाज से यह तकनीक अपनाई जा रही है।

इसकी खासियत यह है कि स्पैन को रेलवे लाइन के ऊपर सीधे तैयार करने के बजाय पहले निर्धारित असेंबली लोकेशन पर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इसे रेलवे लाइन के ऊपर लॉन्च किया जाएगा।

डेक शीट बिछाने का काम पूरा, अब लॉन्चिंग की तैयारी

स्टील स्पैन के निर्माण में डेक शीट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पारंपरिक कंक्रीट बेस के स्थान पर इसमें सबसे पहले स्टील की शीट बिछाकर फ्लोर तैयार किया जाता है। इसके बाद इसी आधार पर कंक्रीटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

रावली स्पैन के लिए डेक शीट बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इससे निर्माण की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब स्पैन को रेलवे लाइन के ऊपर स्थापित करने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है।

26 हजार बोल्ट से तैयार हुआ मजबूत ढांचा

रावली स्टील स्पैन की एक और खास बात इसमें इस्तेमाल किए गए करीब 26 हजार बोल्ट हैं। इतने बड़े स्तर पर बोल्टिंग के जरिए इसके अलग-अलग हिस्सों को आपस में जोड़ा गया है। बोल्टिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है।

60 मीटर लंबे इस स्टील स्पैन को विशेष तकनीक से तैयार किया गया है। अब इसे अपनी असेंबली लोकेशन से रेलवे लाइन के ऊपर लॉन्च किया जाना है।

The construction of steel spans for the Agra Metro has reached a significant milestone.
आगरा मेट्रो के कॉरिडोर-2 में दिखेगी स्टील इंजीनियरिंग की ताकत, 27 हजार बोल्ट से तैयार होगा रावली का स्पैन

दूसरे कॉरिडोर पर चार स्थानों पर बनेंगे स्टील स्पैन

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में केवल रावली क्रॉसिंग ही नहीं, बल्कि सेंट जॉन्स क्रॉसिंग, भगवान टॉकीज और यमुना नदी पर भी स्टील स्पैन का निर्माण किया जाना है। इन सभी स्थानों में रावली का काम सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में रावली स्पैन की लॉन्चिंग दूसरे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए भी एक अहम पड़ाव होगी।

गौरतलब है कि आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर लंबा है। इसमें 6 एलिवेटेड और 7 भूमिगत स्टेशन हैं। वहीं दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15.4 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित है, जिसमें 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से 6 स्टेशन एमजी रोड पर होंगे।

The construction of steel spans for the Agra Metro has reached a significant milestone.
आगरा मेट्रो ने भरी रफ्तार, 80 किमी प्रति घंटे की गति पर 959 यात्रियों के भार के साथ सफल ट्रायल