आगरा में रूह कंपा देने वाला हादसा! रेलवे ट्रैक मशीन की चपेट में आए JE की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Agra Jajau Railway Station Accident: आगरा रेल मंडल में एक बड़ा हादसा हुआ। झेलम एक्सप्रेस में चढ़ते समय ट्रैक मशीन की चपेट में आने से जूनियर इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई।
Railway Junior Engineer Manoj Singh Death
आगरा में रेल हादसे में जेई की दर्दनाक मौत हो गई।सोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Railway Junior Engineer Manoj Singh Death: आगरा रेल मंडल के जाजऊ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे ने रेल महकमे में हड़कंप मचा दिया। ट्रैक मशीन की चपेट में आने से रेलवे के जूनियर इंजीनियर मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि उनके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

झेलम एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ, जब जूनियर इंजीनियर मनोज सिंह झेलम एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रैक मशीन की चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी रेल कर्मचारियों ने तत्काल घायल जेई को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

रेलकर्मियों में दहशत का माहौल

मनोज सिंह की मौत की खबर जैसे ही रेल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों तक पहुंची, पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने रेल कर्मचारियों को भी झकझोर कर रख दिया है। जाजऊ स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद रेलकर्मियों में दहशत का माहौल है।

लापरवाही की हो रही जांच

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किस स्तर पर लापरवाही हुई, इसकी जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से घटना के कारणों का पता लगाने के साथ सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा सकती है।

Railway Junior Engineer Manoj Singh Death
सहानुभूति नहीं, अधिकार चाहिए...हाथ में कटोरा लेकर आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग, विधानसभा घेराव की चेतावनी

एक अनुभवी रेलकर्मी की इस तरह दर्दनाक मौत से आगरा रेल मंडल में शोक का माहौल है। साथी कर्मचारियों ने मनोज सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com