आगरा MLC चुनाव की मतगणना निष्पक्ष कराने की मांग, निर्दलीय प्रत्याशी अम्बरीश पाल ने लगाए गंभीर आरोप

Agra Graduate MLC Election: आगरा स्नातक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल ने जीत का दावा किया, कई स्थानों पर मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग की।
Agra Graduate MLC Election: Independent Candidate Yuvraj Ambrish Pal Claims Victory, Alleges Irregularities
निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल ने मतगणना निष्पक्ष कराने की मांग की

  • कई जिलों में बूथ कैप्चरिंग और गड़बड़ी के आरोप लगाए

  • चुनाव आयोग को ईमेल से शिकायत करने का दावा

Yuvraj Ambrish Pal Statement For MLC Election: आगरा खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल ने अपनी जीत पक्की होने का दावा किया है। शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने चुनाव में समर्थन देने वाले साथियों, कार्यकर्ताओं, पोलिंग एजेंटों और मतदाताओं का आभार जताया। साथ ही, आगरा समेत कई जिलों में मतदान के दौरान गड़बड़ी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए।

युवराज अम्बरीश पाल ने दावा किया कि उन्हें आगरा के अलावा अन्य जिलों में भी मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं हुई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के मुताबिक, अलीगढ़ के खैर, करहल, छाता, फतेहाबाद, खेरागढ़ और सैंया समेत करीब एक दर्जन स्थानों पर बूथ कैप्चरिंग और अन्य गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई हैं।

Agra Graduate MLC Election: Independent Candidate Yuvraj Ambrish Pal Claims Victory, Alleges Irregularities
MLC Election: देर रात तक मतपेटियों की निगरानी करते रहे सपा नेता, सीसीटीवी स्क्रीन बड़ी करने की मांग

बूथों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी का लगाया आरोप

अमरीश पाल सिंह ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान कई जिलों में पोलिंग बूथों के अंदर विधायक, सांसद और मंत्रियों की मौजूदगी रही। उन्होंने इसे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के लिहाज से गंभीर मामला बताते हुए सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया।

निर्दलीय प्रत्याशी ने बताया कि मतदान में कथित गड़बड़ियों को लेकर उन्होंने ईमेल के माध्यम से चुनाव आयोग से शिकायत की है। हालांकि, उनके अनुसार, शिकायत भेजे जाने के बावजूद अभी तक आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है।

Agra Graduate MLC Election: Independent Candidate Yuvraj Ambrish Pal Claims Victory, Alleges Irregularities
Agra MLC Election: शिक्षक एमएलसी चुनाव में तीन बूथों पर फिर पड़ सकते हैं वोट, निर्वाचन आयोग को भेजा प्रस्ताव

मतगणना निष्पक्ष कराने की मांग

प्रेसवार्ता में युवराज अम्बरीश पाल ने मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने जिस प्रत्याशी के पक्ष में जनादेश दिया है, उसका सही तरीके से सम्मान होना चाहिए। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने चुनाव आयोग से मतदान के दौरान लगाए गए आरोपों पर संज्ञान लेने और मतगणना को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की अपील की।

हालांकि, मतदान में गड़बड़ी, बूथ कैप्चरिंग और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से जुड़े आरोप निर्दलीय प्रत्याशी के दावे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com