VIDEO: आगरा में ‘हिंदू महिला’ के साथ कमरे में था सलमान, बजरंग दल वाले पहुंचे होटल और फिर…!
Uttar Pradesh News: आगरा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक को इस गलतफहमी में पीटा कि वह एक होटल में हिंदू महिला के साथ रंगरेलियां मना रहा है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वीडियो से लिए गए स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया)
Agra Viral News: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक की इस गलतफहमी में पिटाई कर दी कि वह एक होटल में हिंदू महिला के साथ रंगरेलियाँ मना रहा है। उसे बुरी तरह पीटा गया। वह रोता रहा। महिला उसे बचाने के लिए चीखती रही। लेकिन दंगाई उसे लात-घूंसों और जूतों से पीटते रहे।
इस घटना में सलमान के चेहरे पर काफी चोटें आईं। हैरानी की बात यह है कि युवक की पिटाई पुलिसकर्मियों के सामने की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों मुस्लिम समुदाय के हैं। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
यह घटना 6 अगस्त की है। शमसाबाद कस्बे के टोला मोहल्ला निवासी सलमान ने अपना पहचान पत्र देकर होटल में कमरा लिया था। साड़ी पहने एक महिला उसके साथ कमरे में गई। स्थानीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हो गई। सभी एकजुट होकर वहां पहुंच गए। होटल का दरवाजा खटखटाया।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
यूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
बाहर आते ही सलमान की पिटाई
दरवाजा खटखटाने के बाद जैसे ही सलमान कमरे से बाहर आया, सभी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई करने वाले युवक कह रहे थे कि वह एक हिंदू महिला को कमरे में ले जाकर रंगरेलियां मना रहा था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के 4 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि एक मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला को होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सच्चाई यह है कि युवक और महिला दोनों एक ही धर्म के हैं। दोनों एक ही मोहल्ले में रहते हैं।
आगरा में बजरंगदल कार्यकर्ता जबरन होटल में घुस गए। सारे कमरे खुलवाकर चेक किए। एक कमरे से बाहर निकले सलमान की पिटाई की। होटल मैनेजर ने अज्ञात लोगों पर FIR कराई। रजिस्टर में हिंदू महिला और मुस्लिम युवक की एकसाथ एंट्री देखकर घुसे थे बजरंगदल कार्यकर्ता।@madanjournalist pic.twitter.com/pL3vvfCQ4h — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 9, 2025
यह भी पढ़ें: DSP से ASP बने अनुज चौधरी, कंधे पर लगा अशोक स्तंभ, कभी रोक दी थी आजम खान की एंट्री
घटना को लेकर क्या बोली पुलिस?
शमसाबाद थाना प्रभारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि कस्बे के एक होटल में ठहरे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। महिला युवक के मोहल्ले की ही थी और उसी के समुदाय की थी। होटल व्यवसायी की शिकायत पर युवक की पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
