Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इलाहाबाद HC के आदेश के बाद संभल में शाही जामा मस्जिद की पुताई का काम शुरू

संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बीते 12 मार्च को ASI को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 16, 2025 | 01:41 PM

संभल में शाही जामा मस्जिद की पुताई का काम शुरू

Follow Us
Close
Follow Us:

संभल : संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम रविवार सुबह शुरू हो गया। शाही जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में मस्जिद पक्ष के वकील शकील वारसी ने आज बताया कि, “संभल में शाही जामा मस्जिद की बाहरी दीवार की पुताई का काम शुरू हो गया।”

जानकारी दें कि, इस बाबत इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बीते 12 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को एक सप्ताह के भीतर मस्जिद की पुताई कराने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, ASIकी एक टीम ने 13 मार्च को मस्जिद की पुताई के लिये जरूरी सामान और श्रमिकों की संख्या का आकलन किया था।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

संभल में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी मस्जिद पर प्रशासन का सख्त निर्देश, 15 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

संभल में दिखा CM योगी का खौफ? ग्रामीणों ने खुद ही तोड़ दी 25 साल पुरानी मस्जिद, VIDEO में जानिए कारण

संभल में अवैध कब्जेदारों को सता रहा है बुलडोजर का खौफ, देर रात खुद ही तोड़ ली अवैध मस्जिद

VIDEO: फिर सुर्खियों मे आया यूपी का संभल…जामा मस्जिद के पास क्यों बढ़ी हलचल, भारी पुलिस बल तैनात

इसका साथ ही शाही जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सचिव मसूद फारूकी ने शनिवार को कहा था कि एएसआई की एक टीम ने दोपहर में मस्जिद आकर इस बारे में चर्चा की कि पुताई कार्य में कितने श्रमिक और सामग्री की आवश्यकता है।

शाही जामा मस्जिद की पुताई में किन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बारे में मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने कहा कि “हम हरा, सफ़ेद और सुनहरा रंग इस्तेमाल करते हैं। हमने हमेशा इसका इस्तेमाल किया है और हम आगे भी यही करेंगे।”

#WATCH | UP | Sambhal: Whitewashing of Sambhal Jama Masjid begins after Allahabad High Court granted permission on March 12. The next hearing in the case hearing is on April 8. pic.twitter.com/ZZZh0aBmAF — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 16, 2025

अली ने कहा कि आज मस्जिद की दीवार की पुताई में करीब 10 श्रमिक लगाए गए हैं, कल दो से तीन गुना लोग काम करेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘ उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि एएसआई और मुस्लिम पक्ष मिल कर रंगाई-पुताई कराएंगे, जो हम करा रहे हैं। रंग रोगन करने वाले सभी श्रमिक एएसआई के लाये हुए हैं। मौके पर वह खुद भी मौजूद रहेंगे।”

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

मस्जिद में भगवा रंग से भी पुताई करने कि हिंदू पक्ष की कथित मांग के बारे में पूछे जाने पर अली ने कहा कि यह मांग नाजायज और गलत है। मस्जिद पर सैकड़ो सालों से जिस रंग से पोताई होती रही है, उसी से अब भी होगी। ठेकेदार अरमान अली ने बताया कि मस्जिद की रंगाई- पुताई का काम 10 दिन में हो जाएगा। बीते साल 24 नवंबर को मुगलकालीन शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

After allahabad hcs order painting work of shahi jama masjid started in sambhal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 01:40 PM

Topics:  

  • Sambhal
  • Sambhal police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.