आस्था का महासागर, 26 लाख से ज्यादा दीपों से सजी राम की नगरी, दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
Deepotsav: अयोध्या में 9वें दीपोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सरयू नदी के 56 घाटों पर 26 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित किए गए। साथ ही दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया।
- Written By: पूजा सिंह
अयोध्या दीपोत्सव 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Ayodhya Deepotsav 2025: छोटी दीवाली के मौके पर भगवान राम की नगरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया, क्योंकि यहां 9वां अयोध्या दीपोत्सव मनाया गया। राम की पैड़ी और सरयू तट के 56 घाटों पर कुल 28 लाख दीप जलाए गए, जिसमें 26,17,215 दीप एक साथ जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। इसके साथ ही 2,128 अर्चकों ने सरयू तट पर महाआरती की, जो दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम मौके पर मौजूद थी और ड्रोन से दीपों की गिनती की गई। इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस कीर्तिमान को दर्ज करने के लिए खुद अयोध्या में मौजूद रही। टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गिनीज रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पर्यटन-संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और प्रमुख सचिव अमृत अभिजात भी मौजूद रहें। दीपोत्सव के दौरान 1100 ड्रोन से विशेष लाइट शो भी किया गया।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: दीपोत्सव 2025 के लिए अयोध्या में सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। (सोर्स: ANI/यूपी सरकार) pic.twitter.com/3P5vnUSsob — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2025
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
अब शिफ्ट में पढ़नी होगी नमाज, सीएम योगी ने जारी किया फरमान, शिया समुदाय बोला- ऐसा कोई प्रावधान नहीं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार! बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, कई घायल
फूलों से सजाया गया रामलला का मंदिर
वहीं इस मौके पर रामलला का मंदिर फूलों से सजाया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शाम को रामलला की भी आरती की। राम की पैड़ी पर लेजर लाइट शो का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने यहां पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूपों की रामकथा पार्क हेलीपैड पर अगवानी की। इस दौरान रामकथा पार्क में श्रीराम का राजतिलक और भरत मिलाप भी हुआ।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Diyas are being lit for #Deepotsav2025 at Ram ki Paidi at the banks of River Saryu in Ayodhya. (Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/qbC1WXtiZb — ANI (@ANI) October 19, 2025
33 हजार वॉलिंटियर्स ने जलाए दीप
इस आयोजन में 33,000 स्वयंसेवकों ने दीप सजाने और जलाने में सहयोग किया। राम की पैड़ी सहित सरयू के 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीयों को सजाने के बाद उसमें तेल और बाती को लगाने का कार्य शाम तक कर लिया गया। अवध विश्वविद्यालय और स्वयं सेवी संस्थाओं के 33 हजार वॉलिंटियर्स ने इस कार्य को संपन्न किया।
9वें अयोध्या दीपोत्सव में बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने खींचा प्रभु राम का रथ, राज दरबार ले गए, दीपोत्सव से पहले अयोध्या में दिखा भव्य नजारा
दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
इस अवसर पर अयोध्या का हर चौक-चौराहा सजाया गया, रंगोलियां बनाई गईं और त्रेता युग की भव्यता का अहसास कराया गया। पूरे शहर में जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय रहा।
