यूपी के 60 हजार शिक्षकों की चमकी किस्मत, 10 साल बाद खुल प्रमोशन का रास्ता, 30 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

Uttar Pradesh Teacher Promotion 2026: शिक्षकों के प्रमोशन से जुड़े अनंतिम वरिष्ठता सूची में त्रुटियां दूर करने की प्रकिया 25 से 29 नवंबर तक चलेगी। करीब 60 हजार शिक्षकों को प्रमोशन मिलेगा।
Uttar Pradesh Teacher Promotion 2026
उत्तर प्रदेश शिक्षक पदोन्नति 2026(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश के करीब 60 हजार शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का लाभ

  • 2016 में हुई थी अंतिम पदोन्नति, अब करीब एक दशक बाद शुरू की गई प्रमोशन की प्रक्रिया

  • अभी केवल प्रदेश के श्रावस्ती जिले में ही पूरी हुई है प्रमोशन की प्रक्रिया

60,000 Teachers Promotion: उत्तर प्रदेश के 60 हजार प्राइमरी शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के करीब 60 हजार शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

2016 में अंतिम बार शिक्षकों को पदोन्नति की गई थी। 10 वर्ष बाद हो रही इस प्रमोशन से शिक्षकों में खुशी की लहर है।

30 नवंबर तक पूरी होगी पदोन्नति प्रक्रिया

शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी। अभी ​यह प्रक्रिया केवल श्रावस्ती में पूरी हुई है। पांच साल का शिक्षण अनुभव पूरा करने के बाद परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापक को प्राथमिक के हेड मास्टर और उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापक के पद पर प्रोन्नति दी जाती है। फिर अगली प्रोन्नति उन्हें उच्च प्राथमिक स्कूल के हेड मास्टर के पद पर मिलती है।

Uttar Pradesh Teacher Promotion 2026
Prayagraj: प्रयागराज के 512 परिषदीय स्कूलों को नोटिस, 10 से कम नए नामांकन पर बीएसए ने तीन दिन में मांगा जवाब

छात्रों की संख्या के आधार पर तय होंगे पद

शिक्षक को वरिष्ठता पूरी होने के बावजूद पद रिक्त न होने पर 10 वर्षों का चयन वेतनमान और फिर 22 साल में पदोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाता है। बात दें कि परिषदीय स्कूलों में लगभग 3.15 लाख शिक्षक कार्यरत है ​जिनमें से करीब 60 हजार शिक्षकों को प्रमोशन मिलेगा। वहीं परिषदीय प्राथमिक स्कूल में 150 छात्रों और उच्च प्राथमिक स्कूल में 100 छात्रों के होने पर हेड मास्टर का पद सृजित है।

25 से 29 नवंबर तक चलेगी सुधार प्रकिया

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के प्रमोशन से जुड़े अनंतिम वरिष्ठता सूची में त्रुटियां दूर करने की प्रकिया 25 से 29 नवंबर तक चलेगी। इसमें पहले शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। इसके बाद उनके अभिलेखों और वरिष्ठता संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जाएगा।

इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए काउंसिलिंग जिला मुख्यालय में न होकर संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में की जाएगी। तय तारीखों में संबंधित बीआरसी पर पहुंचकर शिक्षक अपने अभिलेखों और वरिष्ठता से जुड़े विवरणों का सत्यापन करा सकेंगे।

Uttar Pradesh Teacher Promotion 2026
पढ़ाई से खेल और संस्कृति तक: यूपी के 1.32 लाख परिषदीय स्कूलों में बच्चों की प्रतिभा का होगा सम्मान