Road Accident: बहराइच में मौत का मातम…तेज रफ्तार बस ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 11 घायल
Road Accident: बहराइच में एक वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे टेंपों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल भी हुए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
हादसे के बाद बस की तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
बहराइच: बहराइच में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हैं। ओवरटेक करते समय बस ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्री कई फीट दूर जा गिरे।
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। 11 घायलों में से 5 की हालत गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर गोंडा रोड पर खुटहना इलाके में हुआ।
डीएम ने क्या बताया?
डीएम मोनिका रानी ने बताया- टेंपो में 16 लोग सवार थे। मृतकों में 2 महिलाएं मरियम (65) और मुन्नी (45), एक पुरुष अमजद (45) और 2 बच्चे अजीम (12) और फहद (5) शामिल हैं। हादसा ओवरटेक करने के कारण हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय बस सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई।
सम्बंधित ख़बरें
गाजीपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव! ऐन वक्त पर टला दौरा, पीड़ित परिवार को भेजी मदद, जानें कटरिया कांड का पूरा सच
काम न मिलने से नाराज थे आईएएस रिंकू सिंह राही, तकनीकी इस्तीफा वापस लेकर लिया यू-टर्न, सरकार से की बड़ी डिमांड
यूपी के हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, वैन-ट्रक की भिड़ंत में चार बारातियों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर
बलिया में खूनी तांडव: पत्नी से विवाद का ऐसा खौफनाक अंत; मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा
सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। वे एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सभी उसुलपुर थाना क्षेत्र के इरई गांव के रहने वाले थे। सभी थाना हुजूरपुर से कोल्हुआ गांव में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
शादी में जा रहे थे लोग
बताया जा रहा है टेम्पो की रफ्तार काफी तेज थी। स्थानीय लोगों ने बताया- सभी शादी में जा रहे थे। बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ लोग टेंपो से निकलकर सड़क पर गिर गए। टेंपो खचाखच भरा हुआ था। चालक टेंपो को तेज गति से चला रहा था।
मृतक बच्चे की मां ने बताया- मेरे बच्चे की मौत हो गई है। हम 16 लोग टेंपो बुक करके रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कोल्हुआ में मोहम्मद याकूब की शादी के बाद शादी का रिसेप्शन था। हम टेंपो से उसमें शामिल होने जा रहे थे। पूरा टेंपो बुक था। इसी बीच रास्ते में हादसा हो गया। सभी मेरे परिवार के थे। कई लोग गंभीर हैं।
उत्तर प्रदेश से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गोंडा-बहराइच मार्ग पर लगा लंबा जाम हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
