Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बगल से ट्रेन गुजरते ही ‘गुजर’ तीन करोड़ का ओवरब्रिज, यूपी के महाराजगंज में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की हालत गंभीर

घटना से पहले कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर मौजूद थे। लेकिन जैसे ही ओवरब्रिज गिरा तो वे भाग गए। हमें आसपास के लोगों और पुलिस ने बचाया। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 29, 2025 | 10:08 PM

महाराजगंज में ढहा ओवरब्रिज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: महराजगंज के फरेंदा में सोमवार रात निर्माणाधीन ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में 7 मजदूर दब गए। 4 जेसीबी से मलबा हटाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 2 को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है।

घायल मजदूर अनिल ने बताया, पुल के एक लेन पर काम चल रहा था। दो पिलर के बीच छत डाली जा रही थी। घटना से 1 घंटे पहले ही लिंटल पर कंक्रीट भरी गई थी। निर्माण कार्य से रेलवे लाइन महज 10 मीटर की दूरी पर है। रात में वहां से तेज रफ्तार से एक एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। ट्रेन के गुजरते ही ओवरब्रिज के निर्माणाधीन हिस्से का करीब 10 मीटर हिस्सा गिर गया।

ओवरब्रिज गिरते ही भागे अधिकारी-ठेकेदार

घटना से पहले कंपनी के अधिकारी और ठेकेदार मौके पर मौजूद थे। लेकिन जैसे ही ओवरब्रिज गिरा तो वे भाग गए। हमें आसपास के लोगों और पुलिस ने बचाया। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया और अधिकारियों को उचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें

वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व पीएम वाजपेयी के मीडिया सलाहकार एचके दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

‘हर नया सुप्रीम लीडर मारा जाएगा…क्या नाम है फर्क नहीं पड़ता’, खामेनेई के बेटे को इजराइल की धमकी

ईरान के साथ युद्ध ट्रंप की सबसे बड़ी गलती! ईरानी हमले पर बंटी अमेरिकी जनता, विदेश नीति को लेकर भी नाराजगी

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, घुसपैठ की कोशिश करता पाकिस्तानी गिरफ्तार

3 करोड़ बताई जा रही ओवरब्रिज की लागत

सीएम के निर्देश के बावजूद अभी तक कोई जिला स्तरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। 110 मीटर लंबे पुल की लागत 3 करोड़ बताई जा रही है। एसएचओ धर्मेंद्र सिंह हादसे की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों ने घटना को छिपाने की कोशिश की। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोगों का आरोप है कि ओवरब्रिज के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी वजह से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। अगर यह दिन में होता तो और भी मजदूर इसकी चपेट में आ सकते थे। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जिम्मेदारों ने घटना को छिपाने के लिए रात में ही आधा मलबा हटवा दिया।

3 crore rupees worth overbridge collapsed as train passed by major accident in up maharajganj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 10:08 PM

Topics:  

  • Flyover Bridge
  • Latest News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.