ऑफिस में गलत व्यवहार पर महिलाएं कहां करें शिकायत, जानिए क्या है She-Box पोर्टल
She Box Portal : महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सरकार She-Box पोर्टल को अपग्रेड करने जा रही है। अब इसे देशभर के 17 हजार पुलिस थानों से जोड़ा जाएगा, जिससे शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई होगी।
- Written By: हितेश तिवारी
She-Box पोर्टल (फोटो - गूगल इमेज)
Women Safety India : महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार She-Box पोर्टल को अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है। इस बदलाव के तहत देशभर के लगभग 17 हजार पुलिस थानों को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
इसके बाद ऑफिस में गलत व्यवहार, ऑनलाइन हैरासमेंट, रास्ते में छेड़छाड़ या किसी भी तरह के उत्पीड़न की शिकायत सीधे संबंधित पुलिस स्टेशन तक पहुंच सकेगी। माना जा रहा है कि इससे शिकायतों पर कार्रवाई पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगी।
सरकार ने She-Box पोर्टल को अपग्रेड किया
She-Box का पूरा नाम Sexual Harassment electronic Box है। यह केंद्र सरकार का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे महिला और बाल विकास मंत्रालय संचालित करता है। यह पोर्टल POSH अधिनियम 2013 के तहत काम करता है और महिलाओं को सुरक्षित तथा गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ethanol Blended Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई: ‘इंटरनेट के दावे पूरी तरह भ्रामक, ईंधन पूरी तरह सुरक्षित’
5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख
खाने के सामान पर ‘100%’ का झूठा दावा पड़ेगा भारी, FSSAI और CCPA ने तेल का नाम छुपाने पर कड़ा किया रुख
मोमो बेचने वालों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड! सरकार की इस योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30,000 तक का क्रेडिट
सरकारी दफ्तरों, प्राइवेट कंपनियों, बड़े संस्थानों और छोटे कार्यस्थलों में काम करने वाली महिलाएं इसका लाभ उठा सकती हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद मामला संबंधित आंतरिक समिति या स्थानीय समिति को भेजा जाता है और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : छात्रों के लिए क्यों आवश्यक है Aadhaar Biometric Update? जानें कैसे करें और क्या हैं फायदे ?
She-Box के नए अपडेट में महिलाओं के लिए ज्यादा सुविधा
She-Box नए अपडेट के बाद महिलाएं सिर्फ कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न ही नहीं, बल्कि रास्ते में बदसलूकी, ऑफिस जाते समय छेड़छाड़, ऑनलाइन हैरासमेंट और साइबर उत्पीड़न जैसी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगी। शिकायत अपने आप संबंधित क्षेत्र के पुलिस स्टेशन तक पहुंच जाएगी। पोर्टल पर शिकायत करना आसान है।
इसके लिए shebox.wcd.gov.in वेबसाइट पर जाएं, “Register Your Complaint” विकल्प चुनें, अपनी जानकारी भरें, घटना का विवरण दें और शिकायत सबमिट कर दें। शिकायत की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी की जा सकेगी। यह पोर्टल 23 भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका इस्तेमाल कर सकें।
