Post Office Deposit Scheme: 5 साल में ब्याज से होगी ₹5.17 लाख की कमाई, सरकार की गारंटी के साथ मिलता है रिटर्न

Post Office Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम लांच किया है। इस सरकारी बचत योजना में निवेशक एकमुश्त रकम जमा करके 1, 2, 3 और 5 साल के लिए ब्याज कमा सकते हैं।
post office
पोस्ट ऑफिससोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • योजना में सिर्फ ₹1,000 से खाता खुलवाने की सुविधा

  • ₹11.50 लाख जमा करने पर पांच साल में करीब ₹5.17 लाख ब्याज मिलने का दावा

  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल के निवेश पर 7.50% सालाना ब्याज मिल रहा है

Post Office Investment Scheme: अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां बाजार के उतार-चढ़ाव का खतरा न हो और तय ब्याज भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम एक विकल्प हो सकती है। इस सरकारी बचत योजना में निवेशक एकमुश्त रकम जमा करके 1, 2, 3 और 5 साल के लिए ब्याज कमा सकते हैं। खास बात यह है कि 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर फिलहाल 7.50 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

इस योजना में बड़ी रकम निवेश करने पर ब्याज से लाखों रुपये की कमाई संभव है। हालांकि, इसके लिए शुरुआती निवेश भी बड़ा होना चाहिए।

post office
सीहोर: युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने इछावर-सीहोर हाईवे पर किया चक्काजाम

5 साल में कैसे होगी ₹5.17 लाख की कमाई?

इस स्कीम के गणित को समझें तो अगर कोई निवेशक 5 साल के लिए एकमुश्त 11.50 लाख रुपये जमा करता है और उसे 7.50 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 16.67 लाख रुपये मिल सकते हैं।

यानी पांच साल की अवधि पूरी होने पर निवेशक को मूल रकम के अलावा करीब 5.17 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिल सकते हैं। यह गणना मौजूदा ब्याज दर और तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर है।

अलग-अलग अवधि पर कितना मिलता है ब्याज?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश की अवधि के अनुसार ब्याज दर अलग-अलग तय की गई है। नवंबर 2026 में लागू दरें इस प्रकार हैं:

ये ब्याज दरें 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए लागू हैं।

इस योजना की एक खास बात यह है कि इसमें निवेश की शुरुआत महज 1,000 रुपये से की जा सकती है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। निवेशक अपनी जरूरत के मुताबिक सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर खाता खुलवाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

टैक्स में भी मिल सकता है फायदा

पोस्ट ऑफिस की 5 साल वाली टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है। हालांकि, यह छूट पुरानी टैक्स व्यवस्था चुनने वाले पात्र करदाताओं के लिए निर्धारित शर्तों के अधीन है। नई टैक्स व्यवस्था में सामान्यतः यह कटौती उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, जमा पर मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है।

post office
PM MODI के कार्यक्रम के बाद हाजीपुर में बवाल, नीतीश सेतु पर RJD कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर-बैनर, देखें VIDEO

क्या वाकई सुरक्षित है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट सरकार की छोटी बचत योजनाओं में शामिल है। इसमें शेयर बाजार की तरह रोजाना उतार-चढ़ाव के आधार पर रिटर्न नहीं बदलता। खाता खोलते समय लागू ब्याज दर पूरी निर्धारित अवधि के लिए तय रहती है। यही वजह है कि इसे उन निवेशकों के लिए एक विकल्प माना जाता है, जो बाजार से जुड़े जोखिम से बचना चाहते हैं।

हालांकि, निवेश से पहले टैक्स, महंगाई और समय से पहले पैसा निकालने की शर्तों को समझना जरूरी है। इसे हर तरह के जोखिम से पूरी तरह मुक्त मानना सही नहीं होगा।