PM Kisan की 23वीं किस्त जुलाई में आने की उम्मीद, जानिए किन्हें मिलेगा 2000 रुपये का सीधा लाभ
23rd Installment Date: PM Kisan योजना की 23वीं किस्त जुलाई में किसानों के बैंक खातों में आने की पूरी संभावना है। 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी हुई थी। आइए जानें कि योजना का लाभ किन्हें मिलेगा।
- Written By: प्रिया सिंह
पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त अपडेट (ओरिजनल फोटो, सौ. से सोशल मीडिया)
PM Kisan 23rd Installment Release Timeline: केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही PM Kisan योजना के तहत किसानों को अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। किसानों के खातों में 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये की राशि भेजी गई थी। अब देश भर के करोड़ों किसानों को पीएम किसान की 23वीं किस्त मिलने की उम्मीद जगी हुई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जुलाई के महीने में अगली किस्त का पैसा खातों में ट्रांसफर हो सकता है।
योजना के तहत आर्थिक मदद
सरकार PM Kisan योजना के तहत किसानों को एक साल में कुल 6000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है। यह पैसा किसानों के बैंक खातों में तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे तौर पर भेजा जाता है। किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में मिलती है।
23वीं किस्त की तारीख
मार्च महीने में PM Kisan की 22वीं किस्त जारी होने के बाद अगली किस्त जुलाई में आने का अनुमान है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से 23वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सभी लाभार्थी किसानों को अगली किस्त के पैसे का लाभ उठाने के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Railway Transfer: रेलकर्मियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, अब घर के पास मिलेगी मनचाही ट्रांसफर पोस्टिंग
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
EPFO ने भेजा ब्याज, जानें पीएफ खाते में EPF Interest कैसे करें आसानी से ऑनलाइन चेक
योजना के अपात्र किसान
कुछ किसान ऐसे भी हैं जो अपनी ई-केवाईसी पूरी होने के बावजूद योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। यह वो किसान हैं जो योजना के लिए तय की गई कुछ विशेष पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। यदि कोई किसान पहले या वर्तमान समय में किसी संवैधानिक पद पर कार्य कर रहा है तो वह अपात्र होगा।
सरकारी कर्मचारियों के नियम
अगर कोई किसान केंद्र या राज्य सरकार के अंतर्गत आने वाले दफ्तरों में काम करता है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा। पहले सरकारी नौकरी कर चुके किसान भी इस आर्थिक योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के अधिकारी नहीं माने जाते हैं। लेकिन इन दफ्तरों में एमटीएस क्लास 4 या ग्रुप डी पर काम करने वाले कर्मचारी योजना के पात्र होंगे।
पेंशन और टैक्स के नियम
अगर किसी किसान को हर महीने 10 हजार रुपये से ज्यादा की पेंशन मिलती है तो वह अपात्र माना जाएगा। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति सरकार को इनकम टैक्स का भुगतान करता है तो वह भी इस योजना के पात्र नहीं है। आयकर दाताओं को इस सरकारी योजना से पूरी तरह से बाहर रखा गया है ताकि जरूरतमंदों को मदद मिल सके।
यह भी पढ़ें: UP के किसानों को बड़ी राहत: अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सरकारी केंद्रों पर बेच सकेंगे अपना गेहूं
पेशेवर लोगों के लिए नियम
सरकारी नियमों के अनुसार अगर व्यक्ति किसानी के साथ-साथ कोई भी पेशेवर काम करता है तो वह अपात्र होगा। पंजीकृत पेशेवर जैसे डॉक्टर वकील सीए या इंजीनियर इत्यादि इस योजना का कोई भी लाभ नहीं उठा सकते हैं। सरकार का उद्देश्य केवल उन गरीब किसानों की मदद करना है जिनकी आजीविका पूरी तरह से खेती पर ही निर्भर है।
