अब घर आएगा आपका वोटर आईडी कार्ड, वो भी सिर्फ 15 दिनों में…ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
Voter ID Cards: अब मतदाताओं के लिए वोटर आईडी (एपिक) से मोबाइल नंबर जोड़ना बेहद आसान हो गया है। यह प्रक्रिया घर बैठे वेबसाइट या ईसीआई नेट मोबाइल ऐप के जरिए पूरी की जा सकती है। इससे पारदर्शिता आएगी।
- Written By: रंजन कुमार
वोटर आईडी कार्ड, इमेज-एआई
Voter ID Online Apply: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने मतदाताओं को बड़ी सौगात दी है। आपको वोटर आईडी कार्ड (EPIC) के लिए महीनों इंतजार नहीं करना होगा। अब मतदाता सूची में नाम जुड़ने या किसी तरह के अपडेट सिर्फ 15 दिनों में करके आपका वोटर कार्ड आपके घर पहुंचा दिया जाएगा। चुनाव आयोग का यह कदम सेवाओं को तेज बनाने के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा।
चुनाव आयोग ने पूरी प्रक्रिया को आधुनिक बनाने के लिए ECINet नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इसकी मुख्य विशेषताएं हैं कि अब आप वोटर कार्ड की स्थिति को पल-पल ट्रैक कर सकेंगे। जैसे चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) कार्ड जनरेट करेगा, वहां से डाक विभाग द्वारा आपके घर पहुंचने तक की पूरी जानकारी आपके पास होगी। इतना ही नहीं कार्ड बनने की प्रक्रिया के हर चरण पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आएगा। इससे आपको कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयोग ने डाक विभाग के साथ सीधा तकनीकी तालमेल किया है। इससे डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। डिलीवरी की गति भी कई गुना बढ़ जाएगी।
नया कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म-6, पुराने में सुधार के लिए फॉर्म-8
अगर, फार्म-6 के जरिए नया नामांकन करा रहे और आवेदन के दौरान मोबाइल नंबर दर्ज करते हैं तो नाम मतदाता सूची में शामिल होते ही एपिक (डिजिटल वोटर आईडी) डाउनलोड कर सकते हैं। प्रिंटेड वोटर आईडी डाक से 15 दिनों में घर पहुंच जाएगा। मतदाता सूची या वोटर आईडी में अपना नाम, घर कापता, उम्र आदि किसी भी त्रुटि में सुधारने कराने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-8 भरकर आवेदन किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु के चुनावी रण में आज थमने वाला है शोर, 5.7 करोड़ वोटर्स करेंगे 4023 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर लगेगी लगाम, CBI लॉन्च करेगा ‘अभय’ AI चैटबॉट
यूपी की कन्या सुमंगला योजना: 27 लाख बेटियों को मिला लाभ, जन्म से ग्रेजुएशन तक मदद
8वें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट: DA बढ़कर 60%, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग तेज
ऑनलाइन नया वोटर कार्ड बनवाने का आसान तरीका
- सबसे पहले voters.eci.gov.in पर जाएं।
- अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए साइन-अप करें।
- अपना नाम और पासवर्ड बनाकर अकाउंट तैयार करें। OTP के डालकर लॉग-इन करें।
- नए रजिस्ट्रेशन के लिए Form 6 पर क्लिक करें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, पता और संपर्क विवरण भरें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन को अच्छे से चेक करें और फिर Submit बटन दबा दें। इसके बाद एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिसे संभाल कर रखें।
यह भी पढ़ें: UP की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट तो नहीं गया आपका नाम, यहां करें चेक, लिस्ट में कैसे जुड़वाएं नाम?
कैसे चेक करें आवेदन का स्टेटस?
- Track Application Status टैब पर क्लिक करना होगा।
- यहां अपना रेफरेंस नंबर डालें और राज्य का चुनाव करें।
- सबमिट करते ही आपके कार्ड की अपडेट स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।
