Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

LIC Bima Sakhi Yojana: 10वीं पास महिलाओं को मिलेगा ₹7000 महीने कमाने का मौका, जानें पूरी स्कीम

LIC Scheme for Women: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC (Life Insurance Corporation of India) महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक खास योजना चला रही है जिसके तहत वे 7 हजार तक की कमाई कर सकती हैं।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: May 28, 2026 | 02:53 PM

LIC (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक खास योजना चला रही है। जिसके तहत महिलाएं हर महीने 7 हजार रुपये कमा सकती हैं। इस योजना का नाम LIC बीमा सखी योजना है। इस योजना की खास बात यह है कि 18 से 70 साल तक की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इतना ही नही इस योजना के तहत पात्र महिलाएं शुरुआत में ही स्टाइपेंड और कमीशन के माध्यम से अपनी आय में अच्छी खासी बढ़ोत्तरी कर सकती है।

LIC बीमा सखी योजना का उद्देश्य

LIC बीमा सखी योजना के लाभ विशेष रूप से उन महिलाओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किए गए हैं, जो घर से काम करना चाहती हैं या अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाना चाहती हैं।  और इस योजना में आवेदन के लिए किसी भी निवेश की आवश्यकता नहीं है।

ग्रामीण महिलाएं को मिल रहा खास लाभ

LIC बीमा सखी का उद्देश्य खासतौर पर ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। बीमा सखी बनकर महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को बीमा के बारे में जागरूक करती हैं और साथ ही अपनी आय भी बढ़ाती हैं। इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  बीमा सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनकर गांवों में बीमा के बारें में लोगों को जागरुक करके भी अपनी आजीविका चलाने का मौका मिल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

June Rules Change: 1 जून से बदल जाएंगे LPG, UPI और क्रेडिट कार्ड समेत देश के 6 बड़े नियम

8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग

बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त, ग्रामीण विकास मंत्री का ऐलान

दिल्ली में राशन कार्ड नियम बदलने की तैयारी, अब 2.5 लाख आय वाले परिवारों को भी मिल सकता है फायदा

तो अगर आप भी आत्मनिर्भर बनना चाहती है और इस योजना का लाभ उठाना चाहतीं है तो आइए जानते है इस योजना के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए औऱ इसका लाभ उठाने के लिए कैसे आवेदन कर सकते है-

कौन कर सकता है आवेदन?

LIC Bima Sakhi योजना के लिए 18 से 70 साल तक की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। बस आवेदनकर्ता कम से कम 10वीं पास हो।

शुरुआती तीन साल तक मिलेंगे स्टाइपेंड

LIC Bima Sakhi योजना के तहत महिलाओं को शुरुआती तीन साल तक एक तय स्टाइपेंड दिया जाता है। जिससे उनके आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

पहले साल हर महीने ₹7000
दूसरे साल ₹6000
तीसरे साल ₹5000
इसके साथ ही महिला ने अगर बीमा पॉलिसी बेचने का लक्ष्य पूरा कर लिया है तो उन्हें अलग से कमीशन भी मिलता है।

यह भी पढ़े-  Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए अपने शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव

ट्रेनिंग के बाद बन सकती है LIC एजेंट

इस योजना से जुड़ने वाली महिलाओं को LIC की तरफ से प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जाती है, ताकि वे आसानी से बीमा एजेंट के तौर पर काम कर सकें। तीन साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं LIC एजेंट के रूप में अपनी पहचान बना सकती हैं। हालांकि इस योजना के तहत पहले से काम कर रहे LIC एजेंटों या कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को शामिल नहीं किया जाता।

कैसे करें आवेदन

LIC Bima Sakhi योजना के लिए महिला उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जिसमें उम्र प्रमाण पत्र, पता प्रमाण और शैक्षणिक दस्तावेज जरूर शामिल करने हैं। आवेदन और पूरी जानकारी LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Lic bima sakhi yojana for women apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 01:57 PM

Topics:  

  • LIC
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.