पीएम मोदी का महिला वोटर्स को लुभाने का मास्टरस्ट्रोक, शुरू की LIC बीमा सखी योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए एलआईसी के साथ मिलकर बीमा सखी योजना की शुरूआत का है। पीएम मोदी ने कल हरियाणा के पानीपत में इस स्कीम को लॉन्च किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को सशक्त करने के लिए एलआईसी के साथ मिलकर बीमा सखी योजना की शुरूआत का है। पीएम मोदी ने कल हरियाणा के पानीपत में इस स्कीम को लॉन्च किया है।
बीमा सखी योजना (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए एक ऐसी आकर्षक योजना तैयार की है, जिसका लाभ देश की महिलाओं को हो सकता है। मोदी ने कल ही हरियाणा में एलआईसी बीमा सखी योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के अंतर्गत कुछ चुनिंदा 10 वीं पास महिलाओं को 7000 सैलरी के साथ कमीशन भी जाने वाला है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत इन महिलाओं को 3 साल तक इंश्योरेंस एजेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। हरियाणा के पानीपत से एलआईसी बीमा सखी योजना को लॉन्च करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के लिए 18 से 70 साल की कोई भी महिला इसके लिए आवेदन कर सकती है।

कौन से डॉक्यूमेंट्स है जरूरी

इस योजना में आवेदन के लिए महिलाएं एलआईसी की नजदीकी शाखा में या ऑफिशियल वेबसाइट पर इसके लिए आवेदन कर सकती है। इसमें आवेदन करने के लिए महिला को एड्रेस प्रूफ, एज प्रूफ और 10वीं पास के सर्टिफिकेट की कॉपी आवेदन के साथ अटैच करनी होगी। योजना के अंतर्गत अगर उस महिला का चयन होता है, तो उन्हें 3 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही पहले साल में 7,000 रुपये महीना, दूसरे साल में 6,000 रुपये महीना और तीसरे और आखिरी साल में 5,000 रुपये महीने के दिए जाने वाले है। इन महिलाओं को बीमा करवाने पर कमीशन भी दिया जाएगा। अगर ये महिलाएं बीमा का टारगेट पूरा करती है तो इन्हें सैलरी और कमीशन के साख ही बोनस का भी लाभ मिल सकता है।

2 लाख महिलाओं का होगा चयन

एलआईसी बीमा सखी योजना के अंतर्गत देश भर से 2 लाख महिलाओं को इस योजना में योगदान देने के लिए चुना जाएगा और उन्हें एलआईसी एजेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के पहले चरण में 35000 महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर नौकरी दी जाने वाली है। इसके बाद 50000 महिलाओं को योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा। जो भी बीमा सखियां ग्रेजुएशन पूरा करेगी, उन्हें एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर काम करने का मौका मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com