भारतीय रुपये की विदेशों में बढ़ जाती है ताकत, इन 5 देशों में कम पैसों में घूमने का मिलेगा मजा
NR Strongest Abroad Countries : अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं तो कुछ देश ऐसे हैं जहां भारतीय रुपये की वैल्यू ज्यादा मिलती है। जानिए किन देशों में कम पैसों में शानदार यात्रा की जा सकती है।
- Written By: हितेश तिवारी
विदेश यात्रा (फोटो - गूगल इमेज)
Indian Rupee Value Abroad : विदेश यात्रा का सपना हर किसी का होता है, लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि इंटरनेशनल ट्रिप बहुत महंगी पड़ती है। यही वजह है कि ज्यादातर भारतीय थाईलैंड, मालदीव या दुबई जैसे लोकप्रिय विकल्पों की तरफ रुख करते हैं। हालांकि दुनिया में कई ऐसे देश भी हैं जहां भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा मजबूत नजर आती है।
ऐसे देशों में भारतीय पर्यटक कम बजट में भी शानदार होटल, स्वादिष्ट खाना और खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये देश आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
इन देशों में भारतीय रुपये की कीमत ज्यादा
वियतनाम उन देशों में शामिल है जहां भारतीय रुपये की अच्छी वैल्यू मिलती है। यहां की मुद्रा वियतनामी डोंग है और भारतीय पर्यटक कम खर्च में शानदार छुट्टियां मना सकते हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया, खासकर बाली, भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
PPF स्कीम: हर साल 80 हजार रुपये लगाएं और पाएं 21.6 लाख रुपये का मोटा फंड, समझें पूरा गणित
जनगणना 2027 शुरू: घर बैठे करें स्वगणना, 21 मई तक मिलेगा मौका; 22 मई से 21 जून तक होगा मकानों की गणना का कार्य
पश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान
यहां की मुद्रा इंडोनेशियाई रुपैया है, जिससे कम बजट में समुद्र तट, रिसॉर्ट और लग्जरी विला का अनुभव लिया जा सकता है। कंबोडिया भी सस्ता और खूबसूरत देश माना जाता है, जहां अंकोरवाट जैसे विश्व प्रसिद्ध मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे के बाद ऐसे मिलता है मुआवजा, जानें कौन कर सकता है क्लेम और कितना मिल सकता है पैसा
विदेश यात्रा से पहले मुद्रा यह जानकारी जरूर लें
उज्बेकिस्तान भी तेजी से भारतीय पर्यटकों की पसंद बन रहा है। यहां ताशकंद, समरकंद और ऐतिहासिक इस्लामिक वास्तुकला लोगों को खूब पसंद आती है। वहीं श्रीलंका भारतीय यात्रियों के लिए सबसे आसान और सस्ते विदेशी विकल्पों में से एक है। यहां प्राकृतिक सुंदरता, समुद्र तट और सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि विदेश यात्रा से पहले मुद्रा विनिमय दर, वीजा नियम, होटल खर्च और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। सही प्लानिंग के साथ भारतीय पर्यटक कम पैसों में भी यादगार विदेश यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
