हाइवे पर गंदे टॉयलेट की फोटो भेजो, पाओ ₹1000 का इनाम! सरकार की नई योजना शुरू

FASTag Reward Scheme : अब हाइवे पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करना फायदेमंद हो गया है। सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसमें फोटो अपलोड करने पर ₹1000 का FASTag बैलेंस मिलेगा।
Report dirty highway toilets and earn ₹1000 FASTag reward under the new government scheme.
हाइवे पर गंदे टॉयलेट की शिकायत करने पर अब ₹1000 का FASTag इनाम मिलेगा। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Highway Toilet Cleanliness : नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब अगर आपको टोल प्लाजा के टॉयलेट गंदे मिलते हैं, तो आप इसकी शिकायत करके ₹1000 तक का इनाम पा सकते हैं।

यह पहल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है, जिसका मकसद हाइवे पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और साफ-सफाई को सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत शिकायत करने वालों को इनाम सीधे उनके FASTag अकाउंट में दिया जाएगा।

टोल प्लाजा पर लापरवाही की शिकायत करने पर मिलेगा इनाम

इस पहल के लिए सरकार ने Rajmargyatra ऐप का इस्तेमाल शुरू किया है। अगर किसी टोल प्लाजा पर वॉशरूम गंदा मिलता है, तो यात्री उसकी फोटो लेकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं।

संबंधित अधिकारी उस शिकायत की जांच करेंगे और अगर रिपोर्ट सही पाई जाती है, तो शिकायतकर्ता को ₹1000 का FASTag बैलेंस दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य न सिर्फ सफाई व्यवस्था सुधारना है, बल्कि टोल ऑपरेटर्स को भी जिम्मेदार बनाना है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Rajmargyatra ऐप पर फोटो अपलोड कर शिकायत करें

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की इस योजना का फायदा उठाने के लिए प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले आपको ऐप डाउनलोड करके मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होगा। इसके बाद ‘फीडबैक’ या ‘रिपोर्ट इश्यू’ सेक्शन में जाकर गंदे टॉयलेट की साफ फोटो अपलोड करें और संबंधित लोकेशन की जानकारी भरें।

सबमिट करने के बाद अधिकारी आपकी शिकायत की जांच करेंगे। सही पाए जाने पर इनाम आपके FASTag में जोड़ दिया जाएगा। इस तरह अब आम लोग भी हाइवे की सफाई व्यवस्था सुधारने में भागीदारी निभा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com