Aadhaar Update 2026: फ्री डॉक्यूमेंट अपडेट सेवा एक साल और बढ़ी, जानें कैसे घर बैठे करें अपडेट
Aadhaar Free Update : UIDAI ने आधार धारकों को बड़ी राहत देते हुए फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट सेवा अवधि 14 जून 2027 तक बढ़ा दी है। अब बिना शुल्क दिए myAadhaar पोर्टल के जरिए अपने दस्तावेज अपडेट करें।
- Written By: हितेश तिवारी
आधार कार्ड डॉक्यूमेंट अपडेट (फोटो - गूगल इमेज)
Aadhaar Document Update : आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अगर आप लंबे समय से अपने आधार से जुड़े दस्तावेज अपडेट करने की सोच रहे थे लेकिन किसी कारण से यह काम टाल रहे थे, तो अब आपके पास अतिरिक्त समय है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़े दस्तावेजों को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।
अब आधार कार्ड धारक 14 जून 2027 तक बिना किसी शुल्क के अपने दस्तावेज अपडेट कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा जून 2026 तक उपलब्ध थी। UIDAI ने बताया कि लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए इस सुविधा की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
मुफ्त में ऑनलाइन करें आधार से जुड़े अपडेट
यह मुफ्त सुविधा केवल myAadhaar पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी और यह पहचान प्रमाण (Proof of Identity – PoI) तथा पते के प्रमाण (Proof of Address – PoA) से जुड़े दस्तावेजों पर लागू होगी। यदि आधार प्रोफाइल में मौजूद जानकारी को अपडेट या दोबारा सत्यापित करना है, तो उपयोगकर्ता घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
LPG Price Hike: कभी भी बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम! जेब पर पड़ेगा असर, चेक करें आज के ताजा रेट
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 2027 तक FREE में अपडेट होगा आधार, नहीं देना पड़ेगा एक भी रुपया
1 जुलाई से लागू होगा ‘No Dual Connection Rule’, LPG या PNG में से चुनना होगा एक, जानें नए नियम
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना है, तो फॉर्मर ID जरूरी; जानिए घर बैठे कैसे बनवाएं ID
इसके लिए सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी और आवेदन जमा करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद 14 अंकों वाला Update Request Number (URN) मिलेगा, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।
ये खबर भी पढ़ें : LPG Price Hike: कभी भी बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम! जेब पर पड़ेगा असर, चेक करें आज के ताजा रेट
myAadhaar पोर्टल पर जाकर करें अपडेट
UIDAI ने यह भी जानकारी दी है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द ही बंद किया जाएगा और उसकी जगह नया Aadhaar App लाया जाएगा। नए ऐप में QR आधारित आधार शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी सेटिंग और आसान डिजिटल सेवाओं जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि मुफ्त सुविधा सिर्फ ऑनलाइन अपडेट के लिए है। अगर कोई व्यक्ति आधार सेवा केंद्र पर जाकर दस्तावेज अपडेट करवाता है, तो उसे 75 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे में आधार धारकों के लिए यह अच्छा मौका है कि वे समय रहते अपने रिकॉर्ड अपडेट कर लें।
