दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देश, जहां साल 2025 का वेकेशन कर सकते हैं प्लान
जनसंख्या की बात जब भी आती है तो सबसे पहले उन देशों का नाम लिया जाता है जहां की आबादी सबसे ज्यादा है। जिसमें चीन, भारत और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। लेकिन दुनिया में कई सारे देश ऐसे भी हैं जिनकी आबादी बहुत ही कम है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दुनिया के सबसे कम आबादी वाले देश (सौ. सोशल मीडिय)
Least Populated Countries: जनसंख्या की बात जब भी आती है तो सबसे पहले उन देशों का नाम लिया जाता है जहां की आबादी सबसे ज्यादा है। जिसमें चीन, भारत और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। लेकिन दुनिया में कई सारे देश ऐसे भी हैं जिनकी आबादी बहुत ही कम है। इन देशों की आबादी किसी गांव या शहर से भी कम होगी। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहा हैं जिनकी आबादी बहुत ही कम है। लेकिन इनकी खूबसूरती किसी भी ज्यादा आबादी वाले देश से की जा सकती है। यहां पर आप साल 2025 में वेकेशन प्लान कर सकते हैं। शांत वातावरण और गलियां लोगों को आकर्षित करती है।
वेटिकन सिटी
दुनिया का सबसे छोटा देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल 44 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इस देश की आबादी सिर्फ 800 है। यहां पर ईसाई समुदाय के ज्यादा रहते हैं क्योंकि यह रोमन कैथोलिक चर्च का केंद्र है। यहां पर रोम के बिशप का निवास है। इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता प्राप्त है। इस जगह पर आप मकबरे, म्यूजियम और गिरजाघर घूमने सकते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत जगह है।
तुवालू
प्रशांत महासागर में स्थित तुवालू की आबादी लगभग 11 हजार है। यह देश करीब 26 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश पर 18 शताब्दी की शुरुआत में ब्रिटेन का कब्जा था। साल 1978 में तुवालू ने अपने आपको स्वतंत्र देश के रूप में घोषित किया। साल 2025 में घूमने के लिए यह देश बहुत ही बेहतरीन रहेगा। यहां आप फिलाटेलिक ब्यूरो, मरीन कंजर्वेशन एरिया और नेशनल लाइब्रेरी घूमने की प्रसिद्ध जगह है।
सम्बंधित ख़बरें
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
विदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सैन मैरिनो
यूरोप में स्थित सैन मैरिनो इटली से चारों तरफ से घिरा हुआ है। इस देश की जनसंख्या करीब 33 हजार है। यह 61 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की अर्थव्यवस्था उद्योग और पर्यटन पर निर्भर करती है। यहां पर आप परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं।
सीलैंड
दुनिया का सबसे छोटा देश सीलैंड बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह देश बास्केटबॉल मैदान जितना बड़ा है। यहां पर जनसंख्या लगभग 50 है। यह देश समुद्र के दो पिलर पर खड़ा है। इस देश को दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने बनाया था। इस देश पर कई लोगों का कब्जा रहा है फिर साल 2012 में यह स्वतंत्र हो गया। इस देश का अपना झंडा भी है।
