Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Trekking vs Hiking: ट्रैकिंग और हाइकिंग में क्या होता है अंतर, जानें कौन सी एक्टिविटी है ज्यादा मजेदार

प्राकृति से जुड़ी चीजें हमेशा ही दिल और दिमाग को सुकून देती है। अक्सर लोग एडवेंचर ट्रिप प्लान करते हैं जिसमें हाइकिंग, ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी शामिल होती है। ट्रेकिंग और हाइकिंग में काफी अंतर होता है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 23, 2025 | 05:27 AM

ट्रैकिंग और हाइकिंग में क्या होता है अंतर, जानें कौन सी एक्टिविटी है ज्यादा मजेदार

Follow Us
Close
Follow Us:

Trekking vs Hiking Difference: ट्रैवलिंग के शौकीन लोग अक्सर नई नई जगहों और एक्टिविटी को ट्राई करना चाहते हैं। कई लोगों को घूमने के साथ एडवेंचर एक्टिविटी करना पसंद होता है। एडवेंचर एक्टिविटी में बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग, साइकिलिंग, स्कूबा डाइविंग, राफ्टिंग, जिप लाइनिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि शामिल है। इसी प्रकार कुछ लोगों को ट्रैकिंग और हाइकिंग करना पसंद होता है। लेकिन अगर आपके पूछा जाए कि दोनों में क्या अंतर है तो इसका जवाब ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगा। आज हम आपको ट्रैकिंग और हाइकिंग के बीच का अंतर बताएंगे और साथ ही यह भी जानेंगे कि कौन सी ज्यादा मजेदार होती है।

हाइकिंग क्या होता है?

हाइकिंग पहाड़ों या पथरीली जगह पर बहुत कम होती है। इसके लिए मैदानी इलाका भी चुन सकते हैं। हाइकिंग एक या दो दिन तक ही होती है। इसमें आपको जूते, चश्मे, मैप, छड़ी आदि चीजों की जरूरत नहीं होती है। इसे आप किसी भी जगह पर कर सकते हैं। हाइकिंग को अकेले कर सकते हैं।

ट्रैकिंग किसे कहते हैं?

ट्रैकिंग में पहाड़ी या पथलीरे स्थान पर चलना होता है। इसके लिए ज्यादातर लोग पहाड़ों को चुनते हैं। चुनौतियों से भरा रास्ता ट्रैकिंग की निशानी है जिसमें शारीरिक गतिविधियां बहुत होती है। इसके अलावा ट्रैकिंग कई दिनों तक होती है। इसमे सीधे रास्ते नहीं बल्कि मुश्किलों से भरे रास्ते तय करने होते हैं। इसमें आपको एक्सपर्ट की जरूरत पड़ सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

कोलकाता की विरासत: इन 5 ऐतिहासिक इमारतों को देखे बिना अधूरा है ‘सिटी ऑफ जॉय’ का सफर

भारत के 6 मशहूर जायकेदार शहर: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो इन शहरों की यात्रा जरूर करें 

भारत के शानदार ग्लास ब्रिज: जानिए ऋषिकेश के बजरंग सेतु से लेकर कन्याकुमारी के ग्लास ब्रिज तक

रणथंभौर की सैर: टाइगर सफारी से लेकर ऐतिहासिक किले तक, यहां घूमने के लिए हैं ये बेहतरीन जगहें

ट्रैकिंग और हाइकिंग में क्या है अंतर

ट्रैकिंग और हाइकिंग के बीच काफी ज्यादा अंतर है। ट्रैकिंग में लोग लंबा रास्ता तय करते हैं वहीं हाइकिंग में रास्ता छोटा होता है। दोनों बस यही फर्क है। हालांकि ट्रैकिंग के दौरान ज्यादा शारीरिक एक्टिविटी करनी पड़ती है जबकि हाइकिंग में इतनी शारीरिक एक्टिविटी नहीं होती है। अगर आप ट्रैकिंग के लिए जा रहे हैं तो इसके लिए आपको अच्छे से प्लानिंग करनी पड़ती है। क्योंकि लंबे रास्ते पर जाने के लिए आपको सब चीजों की जरूरत होती है। हाइकिंग एक या आधे दिन की होती है वहीं ट्रैकिंग कई दिनों तक चलती है। दोनों ही मानसिक तनाव को दूर करने और खुश रहने के लिए बहुत ही बेहतरीन एक्टिविटी है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

ट्रेकिंग या हाइकिंग कौन सी है बेस्ट

ट्रैकिंग और हाइकिंग में अंतर जानने के बाद अक्सर मन में यह सवाल आता है कि दोनों में से बेस्ट कौन सी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दोनों ही एडवेंचर एक्टिविटी अपनी-अपनी जगह पर ठीक हैं। इन दोनों में ही पर्यटक को प्रकृति के करीब होने का अनुभव होता है। जहां जाकर मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव दूर होता है। ऐसे में आप किसी भी एक्टिविटी को चुन सकते हैं।

What is the difference between trekking and hiking know which activity is more fun

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 23, 2025 | 05:27 AM

Topics:  

  • Tour and Travel News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.