कम बजट में लेना चाहते हैं ट्रिप का भरपूर आनंद, इन चीजों को पहले कर लें पैक
किसी भी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ही अपनी लोकल मार्केट से कपड़े और जरूरी सामना खरीद लेना चाहिए। क्योंकि जिस जगह पर घूमने जा रहे हैं वहां पर सामान बहुत ही ज्यादा पैसों में मिलता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
Low Budget Travel Tips: किसी भी जगह पर घूमने जाने के लिए सबसे पहले बजट का ख्याल रखा जाता है। जिससे आप उस जगह का आनंद बेहतर तरीके से ले पाएं। अगर आप भी कम बजट में ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी चीजों को पहले से ही सामान में पैक कर लेना चाहिए। जिससे ट्रिप में ज्यादा खर्चा नहीं होता है और अन्य चीजों के लिए बजट बच जाता है। ऐसे में पैकिंग करते समय कुछ सामान को अवश्य रखना चाहिए। इसके बिना आप बजट में ट्रिप नहीं कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन चीजों के बारे में-
खाने-पीने का इस तरह रखें ध्यान
अगर आप किसी भी जगह पर महंगे रेस्टोरेंट या होटल में जाते हैं तो बजट बिगड़ सकता है। इसका ध्यान रखने के लिए अपने साथ खाने की छोटी-मोटी चीजों को लेकर चलें। इसके लिए बैग में बिस्कुट, नमकीन, मठरी, फल आदि को साथ रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप सर्दियों के समय घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो साथ में एक केटल भी रख सकते हैं। इससे चाय या मैगी बनाकर खाई जा सकती है। इससे आपको काफी पैसा बचता है।
किसी भी जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ही अपनी लोकल मार्केट से कपड़े और जरूरी सामना खरीद लेना चाहिए। क्योंकि जिस जगह पर घूमने जा रहे हैं वहां पर सामान बहुत ही ज्यादा पैसों में मिलता है। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इसलिए अपने लोकल मार्केट से ट्रिप के लिए कपड़े और अन्य चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां को इन 10 तोहफे से आप भी करा सकते है स्पेशल फील, वो भी बजट में
यूपी के 6 ‘ठंडे’ ठिकाने: गर्मी में शिमला-नैनीताल को भूल जाएंगे, कम बजट में यहां मिलेगा सुकून
HMD Crest Max 5G: कम बजट में 50MP सेल्फी कैमरा और 16GB RAM वाला शानदार फोन
15 लाख से कम कीमत में बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कौन-सी EV आपके लिए है परफेक्ट
ऑफ सीजन में करें ट्रिप
अगर आप किसी जगह ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ऑफ सीजन में जाना बहुत ही अच्छा होता है। इस समय मशहूर जगहों पर आपको भीड़ देखने को नहीं मिलेगी जिसकी वजह से वहां के नजारों का अच्छे से दीदार करने का मौका मिलता है। साथ ही ट्रिप वाली जगह पर रूम और अन्य चीजों का खर्चा भी कम हो जाता है। इस तरह से बजट में ट्रिप प्लान की जा सकती है।
इन चीजों का ध्यान रखते हुए आप बजट में रहकर ट्रिप प्लान कर सकते हैं। वहीं ट्रिप पर जाने से पहले ही टिकट बुकिंग कर लेनी चाहिए। इसके साथ ही घूमने के लिए सस्ते ऑप्शन को चुन सकते हैं। इससे कम बजट में अच्छे से घूमने का मजा लिया जा सकता है। इस टिप्स को फॉलो करके आप ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
