सावन में इन आध्यात्मिक जगहों के दर्शन से मिलेगी शांति, तुरंत कर लें प्लानिंग
Spiritual Places to Visit in Sawan 2025: सावन में घूमने के लिए आध्यात्मिक जगह से बेहतर और क्या ऑप्शन हो सकता है। भारत में कई जगह ऐसी है जहां पर जाकर आपके मन को शांति और सुकून का अनुभव होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
सावन में घूमने के लिए आध्यात्मिक जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Famous Temples in India: सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और आध्यात्मिक माना जाता है। भगवान शिव को समर्पित यह महीना भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक होता है। इस दौरान मन और दिमाग को शांत करना चाहते हैं, तो भगवान शिव से जुड़े प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। सावन में इन जगहों पर दर्शन करने से मन को सुकून मिलता है।
जिंदगी में हमेशा उतार चढ़ाव आते रहते हैं और ऐसे समय में अक्सर हम भगवान को याद करते हैं। मन को शांत करने के लिए कई लोग धार्मिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो यह लेख आपके काम आ सकता है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही आध्यात्मिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। सावन पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। यह प्रमुख तीर्थ स्थल गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां पर लोग रुद्राभिषेक और पूजा करने के लिए विशेष रूप से आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Puja: सावन में तुलसी के इस आसान उपाय से बदल सकती है किस्मत, घर में बनी रहेगी खुशहाली
Sawan Plants: सावन में सिर्फ बेलपत्र ही नहीं, इन पवित्र पौधों की पूजा से भी बरसेगी महादेव की कृपा
AI बताएगा बाबा विश्वनाथ और गंगा घाट का रास्ता, भीड़ से बचाकर श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाएगी स्मार्ट तकनीक
Sawan Shivling: भोलेनाथ की कृपा चाहिए? सावन में शिवलिंग स्थापना के दौरान रखें इन नियमों का ध्यान
केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड
उत्तराखंड का प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर हिमालय की गोद में बसा हुआ है। सावन के महीने में यहां पर विशेष रुप से भीड़ होती है। लाखों श्रद्धालु इस जगह पर भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। मुश्किल भरे रास्ते होने के बावजूद भी लोग यहां आने की हिम्मत करते हैं। यह जगह रोमांच और श्रद्धा से भरपूर है जो मन को अंदर से सुकून देती है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा, तिब्बत
कठिन और दुर्गम रास्ते से गुजरकर लोग सावन में कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने जाते हैं। यह जगह कई लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखती है। यहां पर पहुंचने के लिए विशेष तैयारी की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें:- भारत के इस गुलाबी शहर की यात्रा बनेगी यादगार, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित गोदावरी नदी के तट पर स्थित यह ज्योतिर्लिंग पूजा और आयोजन के लिए महत्व रखता है। यहां पर रुद्राभिषेक, लघुरुद्र और महारुद्र का आयोजन सावन के पूरे महीने चलते हैं।
बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर
झारखंड में स्थित प्रमुख ज्योतिर्लिंग सावन के समय लोगों का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां पर पदयात्रा करके देवघर पहुंचते हैं और भगवान शिव को जल अर्पित करते हैं। भक्तों के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट रहेगी।
सावन सिर्फ एक मौसम नहीं बल्कि शरीर को अंदर से शुद्ध करने और भगवान से खुद को जोड़ने का अवसर है। इन पवित्र जगहों के दर्शन करने से न सिर्फ शांति मिलेगी बल्कि एक नई सकारात्मक ऊर्जा भी मिलेगी। इस सावन में इन आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का प्लान कर सकते हैं।
