Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Madhya Pradesh: पन्ना में महाभारत से जुड़ी इस प्राचीन जगह का करें दीदार, सुंदरता देख हो जाएंगे मोहित

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित पांडव जलप्रपात बहुत ही लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यहां पर दुनियाभर से पर्यटक घूमने आते हैं। यहां प्राकृतिक खूबसूरती का दीदार करने का अवसर मिलेगा जिसका एक्सपीरियंस आप नहीं भूल पाएंगे।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Apr 07, 2025 | 10:46 AM

मध्य प्रदेश के पन्ना में महाभारत से जुड़ी इस प्राचीन जगह का करें दीदार, सुंदरता देख हो जाएंगे मोहित

Follow Us
Close
Follow Us:

Pandav Waterfall: देश में मौजूद कई पर्यटक स्थल लोगों को अपनी खूबसूरती और रहस्मयी खूबी के जरिए आकर्षित करते हैं। इस तरह की जगह आपको दुनियाभर में आसानी से मिल जाएगा। लेकिन आज हम आपको मध्य प्रदेश की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको प्रकृति खूबसूरती का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके साथ ही यह जगह महाभारत से भी जुड़ाव रखती है जो इसे आध्यात्मिक महत्व प्रदान करता है। बाघों के लिए मशहूर पन्ना घने जंगलों और आलीशान रिजॉर्ट के लिए जाना जाता है। यहां पर सफारी का लुफ्त लिया जा सकता है। इसके अलावा यहां पर एक रहस्मयी जगह भी मौजूद है जिसका नाम पांडव गुफाएं और पांडव जलप्रपात है।

पांडव गुफा और पांडव जलप्रपात जंगल के बीचों बीच मौजूद है। यह जगह पन्ना टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र में स्थित है जो ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखती है। यहां पर मौजूद झरना बहुत ही मनोरम है जिसे घूमने का प्लान किया जा सकता है।

पांडव जलप्रपात की खूबसूरती सबसे अनोखी है जिसे देखने के बाद आप यकीन नहीं कर पाएंगे। इस जलप्रपात का पानी मध्य प्रदेश में स्थित केन नदी की एक सहायक नदी से आता है। यह बारहमासी झरना है जो बारिश के मौसम में बहुत ही आकर्षक लगता है। उस समय इस झरने का वेग बढ़ जाता है। इस जलकुंड का पानी इतना साफ है कि मछलियों को भी देखा जा सकता है। पांडव जलप्रपात चारों तरफ हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहां पर आपको शांति और पवित्रता का सुंदर दृश्य देखने को मिलेगा जो पर्यटकों के लिए आदर्श स्थान बनाता है।

पांडव जलप्रपात जाने का सबसे अच्छा समय

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित पांडव जलप्रपात बहुत ही लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यहां पर दुनियाभर से पर्यटक घूमने आते हैं। सर्दियों और मानसून के समय पांडव जलप्रपात की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय यहां आसपास के क्षेत्र की हरियाली काफी ज्यादा होती है जिसकी वजह से इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

पौराणिक कथा के अनुसार पांडव जब जुए में पराजित हुए थे तो वह हस्तिनापुर से निकाल दिए गए थे। उस समय वह अज्ञातवास के समय यहां गुप्त रूप से निवास करते थे। कहा जाता है कि उन्होंने इस झरने के पास एक गुफा में शरण ली थी और आपने हथियार रखे थे। इस घटना के बाद इस जगह का नाम पांडव फॉल और पांडव गुफा पड़ गया। बता दें कि पांडव फॉल के आसपास खजुराहो जैसे कई पर्यटन स्थल है जहां दुनिया भर से लोग घूमने के लिए आते हैं।

Visit this ancient place related to mahabharata in panna

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 10:46 AM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Panna News
  • Tour and Travel News

सम्बंधित ख़बरें

1

सच कहने का साहस हर किसी में नहीं होता, भाजपा के मंत्री ने कांग्रेस नेता की तुलना सरदार पटेल से की

2

ओसामा की आत्मा दोजख में रो रही होगी और जाकिर नाइक तो अनाथ हो गए! दिग्विजय की तारीफ पर भाजपा का तंज

3

होटल चुनते वक्त की गई ये गलतियां खाली कर सकती हैं जेब, जान लें ये स्मार्ट टिप्स

4

रामलला के दर्शन से करें आने वाले साल की शुरुआत, IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.