- Hindi News »
- Travel »
- Visit These Places To Play Chhadimaar Holi Of Gokul
Holi: गोकुल की छड़ीमार होली खेलने के लिए घूम आएं ये जगह, जानें कैसे शुरू हुई परंपरा
होली भारत के हर राज्य और शहर में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। मथुरा-वृंदावन की गलियों में इसका अलग ही अनुभव देखने को मिलता है। बृज की होली देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

गोकुल की छड़ीमार होली खेलने के लिए घूम आएं ये जगह, जानें कैसे शुरू हुई परंपरा
Holi Places in Gokul: होली भारत के हर राज्य और शहर में अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। मथुरा-वृंदावन की गलियों में इसका अलग ही अनुभव देखने को मिलता है। बृज की होली देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहां के मंदिरों में बहुत ही शानदार तरीके से होली का पर्व मनाया जाता है। वहीं भगवान कृष्ण की नगरी गोकुल में भी होली बहुत ही अलग अंदाज में मनाई जाती है। होली के अवसर पर यहां की कुछ जगहों को घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर छड़ीमार होली बहुत ही प्रसिद्ध है।
गोकुल में छड़ीमार होली खेलने की शुरुआत नंद किले के नंद भवन में ठाकुरजी के सामने राजभोग लगाकर होती है। भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था लेकिन उनका बचपन गोकुल में बीता था। इसी वजह से गोकुल वासी आज भी भगवान कृष्ण को पूजते हैं। यहां पर होली बृज की होली से अलग होती है। जिसकी वजह से इसे लट्ठमार नहीं बल्कि छड़ीमार होली कहा जाता है।
रमण रेती गोकुल की बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां भगवान कृष्ण बचपन में रेत के ऊपर लीलाएं करने के साथ खेलते थे। आज भी यहां पर लोग रेत में लोट लगाते हैं। यहां पर अनेक ऋषि मुनि निवास करते हैं। यहां पर आप घूमने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा चौरासी खंभा भी यहां की प्रसिद्ध जगह है। इसे नंद भवन के नाम से भी जाना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
कम बजट में सफर: 5000 रुपये में घूमें भारत की ये 4 खूबसूरत जगहें, यादगार बनेगा आपका ट्रिप
MP के शानदार हिल स्टेशन: शिमला-मनाली की जगह MP की इन 5 खूबसूरत ऑफबीट जगहों पर बिताएं अपनी छुट्टियां
Eid Al Fitr 2026: दुनिया की 5 सबसे बड़ी और खूबसूरत मस्जिदें, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए
यमुना नदी के किनारे स्थित ठकुरानी घाट भी गोकुल की प्रसिद्ध जगह है। यहां का शांत वातावरण मन को मोह लेगा। कहा जाता है कि इसी घाट पर मां यशोदा कृष्ण जी को स्नान के लिए लाया करती थीं। होली पर यहां कई लोग घूमने के लिए आते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
गोकुल में क्यों खेलते हैं छड़ीमार होली
छड़ीमार होली के पीछे एक दिलचस्प कथा जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि कान्हा अपनी अठखेलियों से गोपियों को तंग किया करते ते। जिसकी वजह से गोपियां कान्हा को सबक सिखाने के लिए उनके पीछे छड़ी लेकर भागा करती थीं। ऐसा कान्हा को डराने के लिए किया जाता था। इसी वजह से आज तक गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है। इसमें लट्ठ की जगह छड़ी का इस्तेमाल किया जाता है। यह अपने आराध्य कृष्ण के प्रति प्रेम और भक्ति के प्रतीक को दर्शाता है।
Visit these places to play chhadimaar holi of gokul
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














