प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है गुवाहाटी की ये जगहें, नहीं भुला पाएंगे खूबसूरती
भारत के राज्य असम की प्राकृतिक खूबसूरती बहुत ही निराली है। असम का सबसे बड़ा नगर गुवाहाटी एतिहासिक शहर माना जाता है। यह जगह वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है। ब्रह्मपु्त्र नदी के किनारे बसा यह शहर बहुत ही खूबसूरत है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है गुवाहाटी की ये जगहें
Best Tourist Places: भारत के राज्य असम की प्राकृतिक खूबसूरती बहुत ही निराली है। असम का सबसे बड़ा नगर गुवाहाटी एतिहासिक शहर माना जाता है। यह जगह वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है। ब्रह्मपु्त्र नदी के किनारे बसा यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। पर्वतों के सुंदर दृश्य किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं। इसके अलावा यहां पर कई प्राचीन मंदिर भी हैं जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। वीकेंड पर समय बिताने और घूमने के लिए यह जगह बेहतरीन साबित हो सकती है। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह काफी पसंद आएगी। इसके अलावा यहां पर कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी भी की जा सकती है। आइए, जानते हैं गुवाहाटी की खूबसूरत जगहों के बारे में जहां घूमने का प्लान किया जा सकता है।
कामाख्या मंदिर
गुवाहाटी का प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह गुवाहाटी का सबसे प्राचीन मंदिर है जहां पर हर रोज भक्तों की भीड़ लगती है। खासतौर पर यहां सितंबर और अक्तूबर को काफी ज्यादा भीड़ लगती है। क्योंकि उस समय दुर्गा पूजा का त्यौहार बहुत ही शानदार होता है। इस जगह परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
गुवाहाटी तारामंडल
गुवाहाटी में स्थित तारामंडल खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय है। यह पर्यटकों का मुख्य आकर्षण कैंद्र है। यहां पर बच्चों से लेकर बड़ों तक काफी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर आपको ब्रह्मांड के बारे में जानने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ इस जगह को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें।
सम्बंधित ख़बरें
बाढ़ के बीच सेना का बड़ा ऑपरेशन, 27 ग्रामीणों को सुरक्षित निकालकर बचाई जान
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
जिस पक्षी को लोग मानते थे… आज वो बना असम का गौरव; PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाई ‘हरगिला’ की कहानी
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
नेहरू पार्क
गुवाहाटी का नेहरू पार्क बहुत ही प्रसिद्ध है जहां पर एक बार जरूर जाना चाहिए। यह जगह कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से घिरा हुआ है। यह पार्क विजिटर्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यहां पर आप परिवार के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।
ड्रीमलैंड एम्यूजमेंट पार्क
शहर की भीड़भाड़ से दूर ड्रीमलैंड पार्क घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह जगह आपको शांति देगी और तनाव से दूर रखने में मदद करेगी। घाटियों के बीच बसी यह जगह बहुत ही मजेदार है। यहां पर कई तरह की एक्टिविटी भी होती है। जिसका हिस्सा आप बन सकते हैं।
