पुणे में घूमने का है मन तो करें इन जगहों की सैर, खूब आएगा मजा
महाराष्ट्र का पुणे शहर अपनी ऐतिहासिकता और संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां पर कई ऐसी जगह है जिन्हें घूमने का प्लान किया जा सकता है। दोस्तों के साथ यहां की खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
पुणे में घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
अगर आपको इतिहास, प्रकृति और आधुनिकता का संगम देखना है तो इसके लिए पुणे शहर एकदम परफेक्ट रहेगा। यह महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। इस जगह पर आपको कई ऐतिहासिक जगह मिलेंगी जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। शांति प्रिय जगह की तलाश इस शहर में आकर खत्म हो सकती है।
पुणे में ऐतिहासिक किले और मॉर्डन कैफे दोनों ही देखने को मिलेंगे। इस शहर में हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास जरूर है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
शनिवार वाड़ा
शिवाजी महाराज की मराठा साम्राज्य की विरासत को दर्शाता यह शनिवार वाड़ा पुणे के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल में से एक है। इसे 1732 में बनवाया गया था जो पेशवाओं का निवास स्थान भी हुआ करता था। इसकी भव्यता और विशाल दरवाजे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इतिहास प्रेमी के लिए यह जगह बहुत अच्छी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
‘सांस रुकने तक लोहे की रॉड से वार!’, पुणे हिंजवड़ी PG में लव ट्रायंगल में रोंगटे खड़े कर देने वाला मर्डर
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
अगा खान पैलेस
यह पर्यटकों के लिए एक शांति और प्रेरणादायक स्थल है जिसकी वास्तुकला देखने लायक है। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़ा हुआ है। महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और सरोजिनी नायडू को यहां पर नजरबंद करके अंग्रेजों ने रखा था। यह पुणे की सबसे सुंदर जगहों में से एक है।
सिंहगढ़ किला
ट्रैकिंग के शौकीन लोगों के लिए सिंहगढ़ किला बेहतरीन जगह है। यह पुणे से करीब 35 किमी दूर स्थित है जो ट्रेकिंग के लिए बेस्ट जगह है। पहाड़ियों पर चढ़ते प्रकृति नजारे और ठंडी हवाओं के लिए इस जगह पर जा सकते हैं। बारिश के समय इस जगह का नजारा बहुत सुंदर होता है।
पार्वती हिल्स
पुणे शहर का शानदार नजारा देखने के लिए इस जगह एक बार जरूर जाएं। यहां पर 103 सीढ़ियां हैं जिसे चढ़ने के बाद आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय इस जगह की सुंदरता चार गुना बढ़ जाती है।
दोस्तों या परिवार के साथ मानसून के मौसम में पुणे की इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान किया जा सकता है। यहां का हर नजारा मानसिक सुकून देने का काम करता है। जिसकी वजह से यहां की ट्रिप मजेदार और खास होगी।
