Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साईं बाबा के इन प्रसिद्ध मंदिरों में आते हैं सैकड़ों भक्त, दर्शन मात्र से होती है मुराद पूरी

दुनिया भर में लोग अलग-अलग देवी-देवताओं को मानते हैं। कोई भगवान कृष्ण की पूजा करता है तो कोई देवी काली को पूजता है। उसी प्रकार कई लोग साईं बाबा को काफी मानते हैं। पूरे भारत में साईं बाबा के कई सारे मंदिर बने हुए हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 25, 2024 | 02:39 PM

साईं बाबा मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Famous Sai Baba Temple: दुनिया भर में लोग अलग-अलग देवी-देवताओं को मानते हैं। कोई भगवान कृष्ण की पूजा करता है तो कोई देवी काली को पूजता है। उसी प्रकार कई लोग साईं बाबा को काफी मानते हैं। पूरे भारत में साईं बाबा के कई सारे मंदिर बने हुए हैं। जहां पर दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगती है। जहां पर गुरुवार के दिन काफी ज्यादा लोग आते हैं। भारत में साईं बाबा के कुछ प्रसिद्ध मंदिर मौजूद हैं। माना जाता है कि इन मंदिरों में दर्शन करने से ही भक्तों की मुरादें पूरी हो जाती हैं। आइए, जानते हैं इन मंदिरों के बारे में जहां पर आप भी दर्शन करने जा सकते हैं।

शिरडी साईं मंदिर, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के अहमदनगर में मौजूद शिरडी साईं बाबा का काफी प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में भक्तों को लाइव दर्शन करने का मौका दिया जाता है। यहां पर प्रतिदिन भजन और आरती का कार्यक्रम किया जाता है। इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्त दुनियाभर से आते हैं। माना जाता है कि साईं बाबा भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

शिरड़ी साईं मंदिर, दिल्ली

राजधानी दिल्ली में साईं बाबा का बहुत ही प्रसिद्ध और खूबसूरत मंदिर है। इस मंदिर की खासियत उसकी दीवारों पर की गई वास्तुकला है। यह मंदिर सड़के किनारे पर स्थित है। यहां पर रोजाना 7 तरह की आरती की जाती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन यहां पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।  इस फेमस मंदिर के दर्शन के लिए आप भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नवी मुंबई में मॉडर्न ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ा कदम, ITMS सिस्टम और नए बस रूट्स की योजना

नासिक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंचवटी-त्र्यंबकेश्वर में बढ़ेगी घाटों की संख्या, 361 करोड़ की परियोजना

‘मुझे लगता है कि वह…’, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

नाम, पता व फोटो में त्रुटि सुधारने का मौका, नासिक पश्चिम में मतदाता सूची अपडेट के लिए विशेष अभियान 31 मार्च को

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

भुवनेश्वर का साईं मंदिर

उड़ीसा में मौजूद साईं मंदिर भुवनेश्वर में स्थित है। यहां पर आशीर्वाद की मुद्रा में साईं बाबा की बैठी हुई मूर्ति मौजूद है। यहां पर समय-समय पर कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं। यह भारत का प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर है। अगर आप ओडिशा घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह पर जा सकते हैं।

मायलापुर शिरडी साईं मंदिर

चेन्नई के मायलापुर में स्थित साईं बाबा का मंदिर बहुत ही फेमस और प्रसिद्ध है। यहां पर भक्त बाबा को वस्त्र व प्रसाद चढ़ाते हैं। यह मंदिर सुबह 5 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक खुला रहता है। लेकिन दोपहर के समय यहां पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर को देखने के लिए एक बार घूमने का प्लान जरूर करें।

Visit these famous temples of sai baba in india where wishes are fullfilled

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 02:39 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.