Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बसंत पंचमी के दिन परिवार संग करें मां सरस्वती के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

बसंत पंचमी के दिन स्कूलों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और इसके अलावा लोग बाहर घूमने का भी प्लान करते हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से मां सरस्वती को समर्पित है। इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Jan 31, 2025 | 05:51 PM

बसंत पंचमी के दिन परिवार संग करें मां सरस्वती के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

Famous Saraswati Temples in India: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घर, मोहल्ले, गांव और स्कूलों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करते हैं और विधिवत पूजा करते हैं। यह त्यौहार ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्यों में सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

बसंत पंचमी के दिन स्कूलों में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और इसके अलावा लोग बाहर घूमने का भी प्लान करते हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से मां सरस्वती को समर्पित है। इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में आप भारत के कुछ प्रसिद्ध सरस्वती मंदिर के दर्शन करने परिवार के साथ जा सकते हैं। इन मंदिरों में जाकर पूजा करने से जीवन में ज्ञान, संगीत और विद्या का आशीर्वाद मिलेगा।

श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर

तेलंगाना में मौजूद श्री ज्ञान सरस्वती मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर बसंत पंचमी के दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां पर अक्षराभ्यास के लिए विशेष पूजा भी आयोजित की जाती है। यह गोदावरी नदी के तट पर स्थित बसरा में मौजूद सरस्वती मंदिर भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस जगह पर वेदव्यास ने देवी सरस्वती की तपस्या की थी। जिसके बाद खुश होकर मां सरस्वती ने उन्हें दर्शन दिए थे।

श्रृंगेरी शारदा पीठ

कर्नाटक में स्थित श्रृंगेरी शारदा पीठ मंदिर को शारदाम्बा नाम से भी जानते हैं। माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने आठवीं सदी में की थी। यह मंदिर तुंगा नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर की खास बात है कि ये पहले इस मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति चंदन की लकड़ी से बनी थी जिसके बाद इसे संत विद्यारण्य ने सोने से बनाकर स्थापित करवाया।

सरस्वती मंदिर पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर में स्थित सरस्वती मंदिर बहुत ही खूबसूरत है। यह मंदिर विशेष रूप से विद्या और संगीत के साधकों के बीच प्रसिद्ध है। बसंत पंचमी के दिन यहां पर परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। कहा जाता है कि माता सरस्वती के श्राप के बाद भगवान ब्रह्मा का मंदिर सिर्फ पुष्कर में ही बना है।

टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!

शारदा पीठ कश्मीर

कश्मीर के पीओके में स्थित मां सरस्वती का मंदिर बहुत ही प्राचीन है। यह विद्या और ज्ञान का प्रमुख केंद्र था। वर्तमान समय में यह मंदिर पाकिस्तान के नियंत्रण में है। लेकिन इसका इतिहास बहुत ही शानदार है। मंदिर कुपवाड़ा से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महाराज अशोक ने 237 ईसा पूर्व में करवाया था। इसे देवी के 18 महाशक्ति पीठों में से एक माना जाता है।

Visit these famous temples of maa saraswati with your family on basant panchami 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2025 | 05:51 PM

Topics:  

  • Basant Pachami 2025
  • Goddess Saraswati

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.