नए साल पर करें शुभ शुरुआत, देश के इन मंदिरों में दर्शन भर देंगे नई ऊर्जा
Best Temples in India: नए साल की शुरुआत करने के लिए आप देश के प्रसिद्ध मंदिरों को चुन सकते हैं जहां पर जाकर एक अलग ही सुकून का अहसास होता है। इन मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ होती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
देश के प्रसिद्ध मंदिर (सौ. फ्रीपिक)
Spiritual Places: पुराने साल की यादें, उम्मीदें और संकल्प जल्द ही नए साल में बदलने वाली हैं। जब लोग अपने जीवन को फिर से एक नया रुप देने की कोशिश करते हैं। क्यों न इस बार नए साल का जश्न कुछ अलग तरीके से मनाया जाए। इसके लिए आप देश के कुछ बेहतरीन मंदिरों में दर्शन का प्लान कर सकते हैं। भगवान से नए साल के लिए आर्शीवाद लेकर एक सकारात्मक शुरुआत करें।
भारत की आध्यात्मिक विरासत बहुत ही समृद्ध है जहां पर आपको एक से बढ़कर एक चमत्कारी मंदिर देखने को मिलेंगे। आज हम आपको भारत के कुछ अनोखे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दर्शन करने से मन को शांति और सुकून मिलेगा।
वैष्णो देवी मंदिर
पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में बसा वैष्णो देवी मंदिर नए साल की शुरुआत करने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर भक्ति का एक अलग रंग देखने को मिलता है। पहाड़ों के बीच ट्रैक करते हुए माता के दरबार में पहुंचकर बहुत ही आनंद आएगा। इस बार आप यहां आकर माता के दर्शन कर सकते हैं और अपने आने वाले समय को सकारात्मक बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
काशी विश्वनाथ
वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर शहर का सबसे ऐतिहासिक मंदिर है। नए साल पर परिवार के साथ दर्शन के यह बेस्ट जगह है। माना जाता है कि महादेव के दर्शन करने से जीवन में नई चेतना जागृत होती है। इस बार आप काशी शहर को एक्सप्लोर कर जीवन में नया रंग भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- क्रिसमस पर घूमने का है प्लान? दो दिन के लिए इन जगहों पर करें खूब मस्ती
राम मंदिर
अयोध्या का राम मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है जहां पर रामलला को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगती है। नए साल पर भगवान के दर्शन मन को सुकून देंगे। यहां पर परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है। अयोध्या में आप कई सारे मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।
सिद्धिविनायक मंदिर
मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर गणेश जी को समपर्ति है जहां बप्पा के दर्शन करने हजारों लोग आते हैं। नए साल में आपके जीवन के सभी विघ्न और बाधाएं दूर करने की प्रार्थना आप भगवान से कर सकते हैं। यह जगह दिन और दिमाग दोनों को सुकून देती है।
नए साल पर कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो खुद को भक्ति के रंग में रंग सकते हैं। इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार लम्हों की पहचान बन जाएंगे।
