Hill Stations: उत्तराखंड नहीं इस गर्मी घूम आएं आंध्र प्रदेश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन, हर लम्हा रहेगा यादगार
उत्तराखंड में पहाड़ों पर मजे करने हर कोई जाता है लेकिन भारत में और भी कई खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जिन्हें लोग कम एक्सप्लोर करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जो आंध्र प्रदेश में स्थित हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड नहीं इस गर्मी घूम आएं आंध्र प्रदेश के ये खूबसूरत हिल स्टेशन, हर लम्हा रहेगा यादगार
Andhra Pradesh Hill Stations: गर्मियों की छुट्टियों में पहाड़ों पर बैठकर ठंडी हवा और सुंदर वादियों को देखने से ज्यादा मजेदार चीज और कोई नहीं हो सकती है। इसके लिए अक्सर लोग उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश जाने का प्लान करते हैं। लेकिन इस बार आप समर वेकेशन के लिए कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। उत्तराखंड की जगह आंध्र प्रदेश के कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन को एक्सप्लोर किया जा सकता है। इन जगहों की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। भीड़भाड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए आप इन हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। यहां पर दोस्तों या परिवार के साथ बिताया हुआ हर एक लम्हा यादगार बन जाएगा।
अरकू वैली
आंध्र प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में अरकू वैली का नाम शामिल है। यह हिल स्टेशन पर्यटकों के लिए बहुत ही खास है। यहां पर हर साल हजारों पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। प्राकृतिक को करीब से महसूस करने के लिए यह हिल स्टेशन एकदम बेस्ट है। यहां की हरियाली और झरने पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। कॉफी के बागान और हरे भरे पेड़ पौधे इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यहां पर आप ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
लॅम्बासिंगी हिल स्टेशन
आंध्र प्रदेश में स्थित लॅम्बासिंगी हिल स्टेशन बहुत शांत और खूबसूरत है। इस जगह को आंध्र का कश्मीर भी कहा जाता है। यहां की हरियाली और शांत वातावरण लोगों को बहुत पसंद आते हैं। इस हिल स्टेशन पर आपको स्ट्रॉबेरी के बागान और सेब के पेड़ देखने को मिलेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ सुकून के पल बिताने के लिए इस जगह घूमने का जरूर प्लान करें। ट्रेकिंग से लेकर कैंपिंग तक यहां हर तरह की एक्टिविटी कराई जाती है।
नल्लामाला हिल स्टेशन
राज्य की खूबसूरती का अंदाजा नल्लामाला हिल स्टेशन से लगाया जा सकता है। यह जगह काफी सुंदर और आकर्षक है। इस जगह की प्राकृतिक खूबसूरती को देखकर आपको वापस जाने का मन नहीं करेगा। यहां के घने जंगल और घाटियां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यहां पर नागार्जुन सागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व काफी प्रसिद्ध जगह है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
गुडिसा हिल स्टेशन
आंध्र प्रदेश का गुडिसा हिल स्टेशन भी किसी से कम नहीं है। यहां पर आकर आप मनाली या शिमला को भूल जाएंगे। गर्मियों में इस हिल स्टेशन को घूमने का प्लान कर सकते हैं। यह काफी शानदार और अट्रैक्टिव जगह है। दोस्तों के साथ इस समर वेकेशन इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर आप कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
