- Hindi News »
- Travel »
- Village Of India Where Holi Is Played With Fire
Holi: भारत का यह गांव जहां गुलाल या फूलों से नहीं बल्कि अंगारों से खेली जाती है होली
भारत में होली रंगों के त्योहार की पहचान है। यहां पर देश के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से होली का पर्व मनाया जाता है। आपने देखा होगा की भारत के गांव, गली और मोहल्ले में लोग पानी, कीचड़, राख आदि से होली खेलते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

भारत का यह गांव जहां गुलाल या फूलों से नहीं बल्कि अंगारों से खेली जाती है होली
Holi with Fire: भारत में होली रंगों के त्योहार की पहचान है। यहां पर देश के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग तरीके से होली का पर्व मनाया जाता है। अक्सर आपने देखा होगा की भारत के गांव, गली और मोहल्ले में लोग पानी, कीचड़, राख, रंग, गुलाल, पक्के रंग, गोबर आदि चीजों से खेली जाती है। वहीं, मथुरा-वृंदावन में फूलों की होली और बरसाने में लट्ठमार होली काफी प्रसिद्ध है। यहां पर पर्यटक भी घूमने का प्लान करते हैं और यहां की अनोखी परंपरा और संस्कृति का मजा लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी आग की होली के बारे में सुना है। जी हां, भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां पर लोग रंग या गुलाल नहीं अंगारों से होली खेलते हैं। यहां पर त्योहार से जुड़ी एक अनोखी परंपरा है।
यह अनोखा गांव गोवा का मल्कार्नेम गांव है। होली का त्योहार होलिका दहन के अगले दिन शुरू होता है जिसे बुराई के अंत का प्रतीक माना जाता है। दक्षिण गोवा के पणजी से करीब 80 किमी दूर स्थित मैलकोर्नेम गांव में लोग अनोखे तरीके से इस पर्व को मनाते हैं और इसका पालन वह सदियों से करते आ रहे हैं।
क्या है इस गांव की परंपरा
स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा काफी समय पहले शुरू हुई थी जिसका रिकॉर्ड नहीं है। शेनी उजो यानी आग की होली वहां के मंदिर संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह परंपरा होली के त्योहार की पूर्व संध्या पर मनाई जाती है। शेनी उजो की तैयारी होली के त्योहार से एक पखवाड़े पहले शुरू की जाती है और जो लोग इस अनुष्ठान में भाग लेना चाहते हैं वो पवित्र जीवन का पालन करते हैं। इस दौरान लोगों को नंगे पैर रहना होता है। यह पूरी रात चलता रहता है। जो लोग इस अनुष्ठान में हिस्सा लेना चाहते हैं वो मैदान में एकत्रित होने से पहले मंदिरों के चारों ओर दौड़ते हैं और सुबह के समय गाय के गोबर के उपले जलाते हैं। साथ ही खुद पर अंगारे फेंकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
नागा चैतन्य की टीम में शामिल हुआ भारत का यह जांबाज रेसर, अब गोवा की सड़कों पर मचाएगा धूम
गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, हवा में टूटी रस्सी और समंदर में गिरा टूरिस्ट
कम बजट में सफर: 5000 रुपये में घूमें भारत की ये 4 खूबसूरत जगहें, यादगार बनेगा आपका ट्रिप
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
माना जाता है कि अगर आप इस आग पर भागते हैं तो पिछले वर्ष में किए गए पाप क्षमा हो जाएंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा सालों से चली आ रही है लेकिन इस दौरान किसी के चोटिल होने की घटना सामने नहीं आई है।
Village of india where holi is played with fire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














