Hidden Places: वैष्णो देवी मंदिर घूमने जा रहे हैं तो जरूर करें इन अनदेखी जगहों का दीदार, खुशी से झूम उठेगा मन
म्मू कश्मीर के कटरा में स्थित मां वैष्णो देवी का मंदिर हिंदू धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां पर देश के कोने-कोने से लोग मां दर्शन करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि मां के दरबार में मांगी गई मुराद हमेशा पूरी हो
- Written By: प्रीति शर्मा
वैष्णो देवी मंदिर घूमने जा रहे हैं तो जरूर करें इन अनदेखी जगहों का दीदार
Unseen Places Near Katra: जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित मां वैष्णो देवी का मंदिर हिंदू धर्म का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां पर देश के कोने-कोने से लोग मां दर्शन करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि मां के दरबार में मांगी गई मुराद हमेशा पूरी होती है। मां वैष्णो देवी की मंदिर पहाड़ों की ऊंचाई पर बसा हुआ है जिसकी खूबसूरती देखकर लोगों को यकीन नहीं होता है। अक्सर लोग यहां पर परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैं और मां के दर्शन करके लौट जाते हैं।
आप भी इस तरह का प्लान कर रहें हैं तो मां वैष्णो देवी मंदिर के आसपास की खूबसूरत और चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कटरा के आसपास स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारों को देखकर आपका दिल झूम उठेगा।
धार शिवगढ़
जम्मू कश्मीर के उधमपुर की वादियों में स्थित धार शिव गढ़ एक पर्वतीय जगह है। यहां पर बादलों से ढके पहाड़, घने जंगल और देवदार के पेड़ खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां का शांत और सुंदर वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। पर्यटन के लिहाज से यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इस जगह की दूरी कटरा से सिर्फ 88 किमी है। परिवार के साथ यहां पर एक बार घूमने जरूर जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
मां वैष्णो देवी के भक्तों को रेल मंत्री की सौगात, श्रद्धालुओं के लिए कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
पंचारी
वैष्णो देवी आयर कटरा के पास घूमने के लिए लोग अक्सर पटनीटॉप हिल स्टेशन जाते हैं। लेकिन इससे कुछ ही दूरी पर स्थित पंचारी के बारे में कम लोगों को जानकारी है। यह जम्मू की वादियों में स्थित एक खूबसूरत और मनमोहक पर्यटन स्थल है। यह जम्मू कश्मीर के उधमपुर में स्थित एक शांत गांव हैं जिसकी खूबसूरती सबसे निराली है। प्रकृति प्रेमियां के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आप ट्रैकिंग, कैंपिंग और हाईकिंग का मजा उठा सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
बटोत
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में स्थित बटोत एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह समुद्र तट से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर घूमने लगभग हर किसी का सपना हो सकता है। बादलों से ढ़की हुई जगह लोगों को खूब भाती है। झील झरने और प्राकृतिक सुंदरता आपके ट्रिप को यादगार बना देंगे। यहां पर ट्रैकिंग और हाईकिंग का भी मजा लिया जा सकता है। परिवार के साथ शांति और सुकून में समय बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट रहेगी।
